{"_id":"56eacb794f1c1b7a208b456b","slug":"trampling-down-death-of-innocent-unknown-vehicle-amar-ujala-bureau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत अमर उजाला ब्यूरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर गांव हीरानगर के सामने रोड क्रास कर रहे एक ढाई वर्षीय बालक की पिकअप वाहन से कुचलकर दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृत बालक दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जरीनपुर ग्राम पंचायत के मजरा हीरानगर निवासी यदुवीर सिंह कुशवाहा का ढाई वर्षीय पुत्र रजत बृहस्पतिवार को गांव के सामने शाम सवा पांच बजे मुरादाबाद-फर्रूखाबाद रोड क्रास कर रहा था कि अचानक तेजगति सेे आए लोडर वाहन पिकअप ने बालक रजत को कुचल दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दुर्घटना करने वाले वाहन पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को तेजी से भगाता हुआ फर्रूखाबाद की ओर भाग गया। दुर्घटना की सूचना पर मृत बालक रजत का पिता यदुवीर और मां रामकुमारी रोती बिलखती मौके पर पहुंची और बालक के शव से लिपट कर रोने लगीं। रजत मां-बाप का दुलारा और अपनी दो बड़ी बहनों दस वर्षीय रंजना और सात वर्षीय नेंसी से छोटा इकलौता भाई था। घर में बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जलालाबाद। बुधवार रात मंडी समिति में आलू बेचकर ट्रैक्टर से घर को लौट रहे किसान की कोलापुल से पहले हुए रोड हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जवान बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक के पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे भी है।
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सिंगहा यूसुफपुर निवासी रामभरोसे यादव का 29 वर्षीय पुत्र रामासरे यादव जलालाबाद मंडी समिति में अपना आलू बेचने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक्टर से वापस गांव को लौट रहा था। ट्रैक्टर गांव का ही रहने वाला छोटे लाल चला रहा था। साथ में गांव के ही दो लोग और थे। जब ट्रैक्टर गांव रैपुरा के पास था इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक ने पास से गुजरने के दौरान ट्रैक्टर के पिछले पहिए में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामासरे उछलकर सड़क पर आ गिरा और ट्रक का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्य किसी के चोट नहीं आई। इस हादसे की सूचना घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।