{"_id":"571d19a54f1c1ba06e8b6c70","slug":"trak-kee-takkar-se-iko-mein-lagee-aag-chaalak-mara","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से इको में लगी आग, चालक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से इको में लगी आग, चालक मरा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे पर रविवार रात कस्बे से दो किलोमीटर दूर मीरानपुर कटरा की तरफ एक पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात तेज गति के ट्रक द्वारा ओवरटेकिंग के चक्कर में पीछे से मारी जोरदार टक्कर से मारुति इको वैन बुरी तरह पिचक गई। देखते ही देखते वैन में आग लग गई और वैन में सवार छह लोगों को आसपास के लोगों को जैसे - तैसे आंशिक रूप से झुलसे हालत में बाहर निकाला। चालक अपनी सीट पर फंसा रह गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया है। ैवैन में सवार सभी लोग गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव बेहटा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कस्बा निगोही के कार चालक मोहम्मद नबी अपनी कार से कस्बे के ओमकार, मुनेश और राजाराम, पुवायां के गांव अनावा निवासी रामनरेश, जलालाबाद के गांव कलक्टरगंज निवासी कल्याण एवं निगोही के गांव सतवां बुजुर्ग निवासी प्रेमकुमार के साथ वैन में सवार थे। ये कस्बे के कुलदीप की बारात में जा रहे थे। रात करीब नौ बजे तिलहर से करीब दो किलोमीटर आगे निकलने पर पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने जोर की टक्कर मारी। वैन में लगे गैस किट से इंजन को जाने वाली पाइप क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक की टक्कर के दौरान हुई स्पार्किंग से पाइप लाइन से रिसी गैस से आग लगने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। वैन में सवार लोग मदद के लिए चीखने लगे। वैन को जलता देख आसपास के लोग मौके की ओर लपके और जैसे - तैसे छह लोगों को बाहर खींचकर निकला। चालक सीट पर बैठा मो. नबी वैन के पिचकी हुई बाडी में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मीरानपुर कटरा से क्रेन मंगवाया और उसके सहारे पिचकी हुई वैन की बाडी को थोड़ा सही कर चालक को नबी को बाहर निकाला तो वह दम तोड़ चुका था। एसपी देहात आरके भारतीय ने कहा कि सीओ मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच करवा रहे हैं।
बोरे के गोदाम में लगी आग से अफरा-तफरी
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाला तिराही में रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रेलवे के पुराने बने माल गोदाम में आग लग गई। माल गोदाम में किसी व्यापारी के खाली बोरे भेर हुए थे। आग की सूचना लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लगी हुईं है। हादसे में किसी के हताहत होन की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
बोरे के गोदाम में लगी आग से अफरा-तफरी
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाला तिराही में रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रेलवे के पुराने बने माल गोदाम में आग लग गई। माल गोदाम में किसी व्यापारी के खाली बोरे भेर हुए थे। आग की सूचना लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लगी हुईं है। हादसे में किसी के हताहत होन की सूचना नहीं है।
विज्ञापन