फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trains full on Holi, roadways buses will become Sahara

होली : ट्रेनें फुल, रोडवेज बसें बनेंगी सहारा

Mon, 27 Feb 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Trains full on Holi, roadways buses will become Sahara
शाहजहांपुर के रोडवेज परिसर में खडी बसें । संवाद
शाहजहांपुर। होली का त्योहार नजदीक आते ट्रेनों में सीट मिलना आसान नहीं है। ट्रेनें फुल होने से आरक्षण के लिए भी मारामारी शुरू हो चुकी है। ऐसी स्थिति में रोडवेज बसें ही यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए सहारा बनेंगी। परिवहन निगम ने एक मार्च से लंबे रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की याेजना बनाई है। साथ ही बसों के लोकल फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

रंगों के त्योहार होली को देखते हुए तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। अप और डाउन लाइन की गाड़ियों में आरक्षण की लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में त्योहार पर घर जाने के लिए यात्रियों के लिए रोडवेज की बसें सहारा बनेंगी। अभी दिल्ली रूट पर 20 बसों को चलाया जा रहा। सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वालों की संख्या रहती है। इसलिए इस रूट पर 30 बसों को बढ़ाकर संख्या 50 की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, होली को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। लखनऊ, आगरा समेत अन्य लंबे रूटों पर भी बसें बढ़ाई जाएंगी। इसी तरह लोकल सेवाओं के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी माह में बढ़ गईं पांच बसें
रोडवेज की बसों में सरकारी कम और निजी बसें बढ़ रही हैं। अभी तक अनुबंधित बसों की संख्या 76 थी। फरवरी माह में पांच अनुबंधित बसों की संख्या में इजाफा हो गया है।

ट्रेनें बंद होने से यात्री परेशान
होली के साथ शादी समारोह भी चल रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों में अधिक भीड़ है। दूसरी ओर शहीद एक्सप्रेस, वाराणसी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बंद चल रही है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी सप्ताह में तीन दिन ही चलाई जा रही है। ऐसे में यात्रियों के लिए संकट खड़ा हो गया है।


लंबे रूटों पर रोडवेज की बसें एक मार्च से बढ़ाए जाने की तैयारी है। शासन से प्रोत्साहन योजना का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। यात्रियों को सुखद सफर देने का प्रयास है। -विमल कुमार, प्रभारी, शाहजहांपुर डिपो।


अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में होली व सहालग सीजन के चलते काफी ज्यादा भीड़ चल रही है। हर ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है। -नरेंद्र त्यागी, सीआईटी रेलवे

शाहजहांपुर के रोडवेज परिसर में खडी बसें । संवाद

शाहजहांपुर के रोडवेज परिसर में खडी बसें । संवाद

शाहजहांपुर के रोडवेज परिसर में खडी बसें । संवाद

शाहजहांपुर के रोडवेज परिसर में खडी बसें । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed