फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trains are crowded, buses have been diverted from long-distance routes to local routes.

Shahjahanpur News: ट्रेनों में भीड़, लंबी दूरी से हटाकर लोकल मार्गों पर लगाई गईं बसें

Wed, 22 Oct 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Trains are crowded, buses have been diverted from long-distance routes to local routes.
शाहजहांपुर में ट्रेन की बोगी में सवार होते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। भैयादूज के लिए बुधवार को डाउन लाइन की ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी। दिन भर सन्नाटे में रहा रेलवे स्टेशन शाम को यात्रियों से गुलजार हो गया। त्योहार को लेकर रेलवे के अफसर भी अलर्ट हैं और निगाह बनाए हुए हैं। दूसरी ओर परिवहन निगम ने भैयादूज को देखते हुए लंबी दूरी पर चलने वालींं बसाें को लोकल मार्गों पर चलाने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

भाईदूज को देखते हुए बुधवार शाम में शहर में चहलपहल बढ़ गई। लोग अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले। पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर भीड़ नजर नहीं आई। शाम होते ही यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रही। बरेली-बनारस समेत कई ट्रेनों में जनरल बोगियों में प्रवेश करने को लेकर मारा-मारी रही। ऐसे में यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा है। बृहस्पतिवार को ज्यादा भीड़ होने की संभावना है।
विज्ञापन

दूसरी ओर परिवहन निगम ने भी भाई दूज को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। अभी दिल्ली रूट पर लौटने का सिलसिला शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में निगम के अधिकारी दिल्ली मार्ग पर चलने वाली बसों को लोकल मार्ग पर चलाएंगे। केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि बरेली, खुटार-पलिया और फर्रुखाबाद मार्ग पर अनुबंधित बसों को चला रहे हैं। अन्य मार्ग पर जरूरत के हिसाब से बसों को चलाया जाएगा। यात्रियों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डग्गामार वाहनों की रही चांदी
सवारियों के उमड़ने से डग्गामार वाहनों ने बुधवार से ही मनमानी शुरू कर दी है। सवारियों को क्षमता से अधिक बैठाकर दौड़ाना शुरू कर दिया है। मैजिक वाहन के साथ ही इको कार भी क्षमता से ज्यादा सवारियां लेकर चली। इस दौरान रोडवेज बस अड्डे पर जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed