फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   training to micro observer

गांधी भवन में माइक्रो आब्जर्वर्स को दिया गया प्रशिक्षण

Wed, 09 Feb 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
training to micro observer
शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत गांधी भवन सभागार में माइक्रो आब्जर्वर्स को द्वितीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें सामान्य प्रेक्षकों द्वारा माइक्रो आब्जर्वर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधानसभा-134 पुवायां, मीनाक्षी सिंह ने माइक्रो आब्जर्वर्स से वार्ता करते हुए बताया कि माइक्रो आब्जर्वर्स चुनाव आयोग के आंख तथा कान के रूप में कार्य करते हैं। विधानसभा-135 शाहजहांपुर तथा विधानसभा-136 ददरौल के प्रेक्षक सी. कामराज द्वारा माइक्रो आब्जर्वर्स को अपनी रिपोर्ट भरने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस प्रेक्षक बलजोत सिंह राठौर द्वारा कानून व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संचालक तथा प्रशिक्षक के रूप में मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) एसबी सिंह द्वारा पीठासीन अधिकारियों के दायित्वों एवं मॉक पोल प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर एडीएम रामसेवक द्विवेदी द्वारा सभी प्रेक्षकों का आभार जताते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी पवन कुमार, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वरुण सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed