{"_id":"68e6b5dce3d40d37da04807a","slug":"training-given-to-officers-for-conducting-pcs-examination-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-154609-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीसीएस परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीसीएस परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीसीएस की परीक्षा संपन्न कराने के लिए बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित आदि संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पंखे, विद्युत एवं शौचालयों की साफ-सफाई सहित आदि व्यवस्थाएं पहले से कर ली जाएं। 12 अक्तूबर को 18 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
जनपद में 18 केंद्रों पर 7680 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम ने परीक्षा में लोक सेवा आयोग की गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, डीआईओएस हरिवंश कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद