{"_id":"68f7d99f9b8feae1ac065b24","slug":"train-seats-full-on-bhaiya-dooj-long-waiting-list-makes-it-difficult-to-confirm-tickets-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-155659-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भैयादूज पर ट्रेनों में सीटें फुल, लंबी वेटिंग में टिकट कंफर्म होना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भैयादूज पर ट्रेनों में सीटें फुल, लंबी वेटिंग में टिकट कंफर्म होना मुश्किल
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ट्रेन में सवार होने को लगी भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। भैया दूज बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। त्योहार पर ट्रेन से सफर करना मुश्किल होगा। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं। लंबी वेटिंग होने के चलते सीट कंफर्म होना मुश्किल है। ऐसे में परिवहन निगम ने बसों को दौड़ाने का खाका तैयार किया है। दिल्ली रूट की बसों को हटाकर लोकल मार्ग पर चलाया जाएगा।
त्योहाराें को लेकर ट्रेनों की सीटें पहले ही फुल हो गईं थी। भैया दूज पर भी ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं। वेटिंग का टिकट मिलना भी मुश्किल है। शाहजहांपुर से दिल्ली रूट पर 23 अक्तूबर को स्लीपर थर्ड एसी में तत्काल में सीट नहीं है। जबकि स्लीपर में 57, थर्ड एसी में 15 वेटिंग है। लखनऊ मेल में स्लीपर को रिग्रेट रखा गया है। अन्य में भी वेटिंग चल रही है।
सत्याग्रह एक्सप्रेस की फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी में सीट नहीं है। स्लीपर में भी 23 वेटिंग मिल रही है। अवध असम एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी बोगी में सीट नहीं है। अयोध्या एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। इसी तरह शाहजहांपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
भैया दूज के बाद त्योहार मनाकर लौटने वालों की भीड़ उमड़ेगी। 30 अक्तूबर के बाद तक सीटें खाली नहीं है।
--
दिल्ली रूट की बसों को लोकल मार्ग पर चलाने की तैयारी
परिवहन निगम ने भैया दूज पर यात्रियों को सफर कराने के लिए तैयारी कर ली है। निगम के पास 144 सरकारी व 75 अनुबंधित बसें है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसों को लोकल मार्ग पर चलाया जाएगा। केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि दिल्ली रूट पर 60 बसों को चलाया था। भैया दूज पर इन बसों को लोकल मार्ग पर चलाकर यात्रियों को राहत दी जाएगी।
--
भाई दूज का शुभ मुहूर्त
इस साल भाई दूज की तिथि 22 अक्तूबर बुधवार की शाम 6:18 बजे से 23 अक्तूबर की रात 8:23 बजे तक रहेगी। श्री रुद्र बाला जी धाम के पुजारी पंडित केके शुक्ला ने बताया कि तिलक करने का शुभ समय सुबह 6:17 से 7:41, 10:30 से 1:15 व 4:10 से 8:23 तक रहेगा।