फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train passed from open crossing

खुला रेलवे क्रासिंग से धड्धड़ाते हुए निकली मालगाड़ी, हादसा टला

Mon, 02 Mar 2020 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
train passed from open crossing
रोजा। रोजा-बरतारा मार्ग पर खुली रेलवे क्रॉसिंग से मालगाड़ी निकलने से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं। मगर गेटमैन और रेलवे अधिकारी मामले से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोजा-बरतारा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग का गेट संख्या दो शनिवार को दोपहर में खुला हुआ था। इसी बीच डाउनलाइन पर मालगाड़ी धड़धड़ाते हुए निकल गई। उसी समय स्कूली बच्चों को लेकर मिनी बस क्रॉसिंग पर पहुंची तो राहगीरों ने उसे रोक लिया, वरना भीषण हादसा हो सकता था। इस घटना को राहगीरों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। इस संबंध में जब रेलवे के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इस तरह की किसी घटना से साफ इनकार कर दिया। मगर रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी कर रहे आर्मी से रिटायर गणेश राम नायक ने बताया कि बैरियर खराब होने की जानकारी कई बार रेल अधिकारियों को दी गई लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। किसी बड़े हादसे के बाद ही रेल प्रशासन की आंख खुलेगी। फिलहाल रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर को अभी रस्सी के सहारे खोला और बंद किया जा रहा है, जबकि यहां से दिनभर वाहनों का आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed