{"_id":"6a5fcb50886aef394e0210e2","slug":"train-operations-disrupted-due-to-goods-train-derailment-shramjeevi-express-arrived-four-hours-late-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179658-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मालगाड़ी डिरेल होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित, चार घंटे देरी से आई श्रमजीवी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मालगाड़ी डिरेल होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित, चार घंटे देरी से आई श्रमजीवी एक्सप्रेस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली और गाजियाबाद रेल मार्ग पर मालगाड़ी के डिरेल होने का असर डाउन लाइन की ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
मंगलवार को दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 6:23 बजे के बजाय रात करीब 10:10 बजे शाहजहांपुर पहुंची। वहीं काशी एक्सप्रेस के भी अपने तय समय शाम 5:53 बजे के स्थान पर रात 10:19 बजे पहुंचने की संभावना रही। इसके अलावा आनंद विहार से चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन भी कई घंटे की देरी से शाहजहांपुर पहुंची।
ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहे और पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेते नजर आए। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि डिरेलमेंट से कोई अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है। ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर निकाला गया।
विज्ञापन
-- -- --
मीरानपुर कटरा से तिलहर तक ढाई घंटे का ब्लॉक लेकर बदले रेलवे स्लीपर
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग की डाउन लाइन पर मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन से तिलहर रेलवे स्टेशन तक ढाई घंटे का ब्लॉक लेकर रेल पटरियों के स्लीपर बदलने का कार्य पूरा किया गया। मंगलवार को मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल रूम से अनुमति लेकर यह कार्य कराया गया।
स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ ने बताया कि डाउन लाइन पर दोपहर सवा दो बजे से पौने पांच बजे तक ब्लॉक लिया गया। टीआरटी मशीन की सहायता से पुराने स्लीपरों को बदलने का काम किया गया। रेलवे कर्मचारियों ने निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया। ब्लॉक का ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। संवाद