{"_id":"619550921b5905738d4ee376","slug":"train-accident-shahjahanpur-news-bly466476239","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के खुले दरवाजे से टकराकर टूटा स्टार्टर सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के खुले दरवाजे से टकराकर टूटा स्टार्टर सिग्नल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के खुले दरवाजे से टकराकर लाइन नंबर दो का स्टार्टर सिग्नल टूट गया। इसकी वजह से ट्रेनों को धीमी गति से पास किया गया। सिग्नल को ठीक करने का काम पूरा होने के बाद ट्रेनें निर्धारित गति से चल सकी। मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी गई है।
प्लेटफार्म पर टूटकर गिरे स्टार्टर सिग्गल को देखकर चाबीमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल दी। कंट्रोल के आदेश पर प्लेटफार्म नंबर दो की ट्रेनों को एक नंबर पर लिया गया। जो ट्रेनें दो नंबर पर आ गई थीं, उनको कॉशन देकर चलाया गया। कंट्रोल के आदेश पर सिग्नल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अथक प्रयास के बाद दोपहर 2:00 बजे के बाद नया सिग्नल लगाकर लाइन नंबर दो पर रेल यातायात को चालू किया गया।
स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की टक्कर से सिग्नल टूट गया था। मामले की संयुक्त रिपोर्टबनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद को भेज दी गई है। सिग्नल ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
जेसीबी की खोदाई से कटा केबल, रुका आरक्षण कार्य
शाहजहांपुर। जेसीबी की खोदाई से केबल कटने से रोजा और शाहजहांपुर में आरक्षण का कार्य ठप हो गया। पूर्वाह्न 11:00 बजे से 01:00 बजे तक रेलवे स्टेशनों पर आरक्षण नहीं हो सके। इसकी वजह से लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
सहायक वाणिज्य निरीक्षक दिनेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जेसीबी से कार्य करते समय तार कट गई थी। इसको दोपहर एक बजे तक ठीक करा लिया गया था। संवाद