{"_id":"623e0bcec0989f4c2b2ed560","slug":"traffic-system-derailed-people-stuck-in-jam-shahjahanpur-news-bly4793194175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था, जाम में फंसकर जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था, जाम में फंसकर जूझ रहे लोग
विज्ञापन
शाहजहांपुर के अंटा चौराहे पर लगा जाम को खुलवाते होमगार्ड। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रमुख सड़कें चौड़ी होने के बावजूद नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। भैंसों के असमय निकलने से तेज धूप में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। शहर में कई ऐसे प्वाइंट हैं, जहां पर हर रोज लोग जाम से जूझते हैं। पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं।
शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने 13 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगा दी है। हालांकि, अभी यह शुरू नहीं हो सकी है। चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और होमगार्ड तैनात किए हैं। उसके बावजूद लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। अंटा चौराहा, अशफाक नगर पुलिस चौकी, सदर बाजार, कच्चा कटरा, जलालनगर बजरिया समेत कई प्वाइंट पर लोगों को हर रोज जाम से दो-चार होना पड़ता है। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर सड़कों पर काफी ज्यादा दबाव बढ़ जाता है। स्कूली वैन, ई-रिक्शे आदि के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को जाम में फंसकर पसीना बहाना पड़ता है।
ई-रिक्शे और अतिक्रमण भी अहम वजह
बाजार की संकरी गलियों में ई-रिक्शे सबसे ज्यादा जाम की वजह बन रहे हैं। सदर बाजार में सड़कों पर अतिक्रमण के कारण रोड संकरी हो गई। उसके बाद ई-रिक्शों के प्रवेश करने पर जाम की स्थिति बन जाती है। इस ओर अधिकारियों के ध्यान नहीं देने पर लोगों को जाम में फंसने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शहर की हर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते घर से बाहर निकलने में डर लगता है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के लिए कदम उठाए जाने की जरुरत है। -सायरा बानो
बाजारों में अवैध दुकानदारों ने आधी सड़क घेर रखी है। उन पर पुलिस ने अपनी मेहरबानी बनाई हुई। ऊपर से ई-रिक्शे बाजार में प्रवेश कर जाते हैं। इसके चलते जाम की स्थिति बन जाती है। -रजनी गुप्ता
-यातायात व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे। ट्रैफिक नियमों का पालन कराना चाहिए। जिसके बाद ही यातायात व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद की जा सकी है। - पवन कुमार
नगर निगम ने 13 चौराहों पर ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए लाइटिंग सिस्टम लगाया है। उम्मीद है कि इस व्यवस्था से जाम नहीं लगेगा और यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेंगी। - सचिन कुमार