फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic stopped again near Bhainsi river bridge due to heavy rains

Shahjahanpur News: भारी बारिश से भैंसी नदी पुल के पास फिर आवागमन हुआ बंद

Tue, 22 Aug 2023 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped again near Bhainsi river bridge due to heavy rains
भैंसी पुल के पास भरे पानी से  निकलती  रोडवेज बस
फोटो- 09 और 10
विज्ञापन

देर शाम तक बस और ट्रक ही निकले, कार चालक बंडा होकर गए खुटार
संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां (शाहजहांपुर)। मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश से भैंसी नदी पुल के पास कई फुट तक पानी भर जाने से कार, मैजिक वाहन, टेंपो आदि के लिए आवागमन बंद हो गया है। शाम तक ट्रक, बस आदि के चालक ही जोखिम उठाकर वाहन निकालते रहे।

लखनऊ-पलिया हाईवे शाहजहांपुर से खुटार के बीच निर्माणाधीन है। पुवायां-खुटार मार्ग पर भैंसी नदी का पुल भी बन रहा है। वाहन निकलने के लिए पुल के पास से ही पूर्वी साइड पर सड़क बनाई गई है। सड़क का दोनों तरफ का हिस्सा काफी ऊंचाई पर है, लेकिन बीच में काफी नीचा है। बारिश होने पर आसपास के खेतों का पानी आ जाता है। इससे साइड वाली सड़क पर दस से पंद्रह फुट ऊंचाई तक पानी भर जाता है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दस बजे तक हुई भारी बारिश से भैंसी नदी की साइड रोड पूरी तरह से डूब गई। दोपहर तक वाहन निकलते रहे, लेकिन बाद में कार आदि छोटे वाहनों का निकलना बंद हो गया। छोटे वाहनों के चालक पुवायां से बंडा होते हुए खुटार पहुंचे। सिर्फ ट्रक और रोडवेज बसों के चालक अपनी और यात्रियों की जान जोखिम में डालकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फोटो- 11
बाइक सवार पैदल ही निकले
मंगलवार सुबह दस बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। शाम तक तेज बारिश होती रही, जिससे खेत, खलिहान, तालाब भर गए और पानी खेतों के ऊपर से बहने लगा। भैंसी नदी पुल के पास काफी पानी भरने केे बाद भी कुछ बाइक सवार पैदल चलकर पानी के बीच से निकलते दिखे।

-
फोटो- 12
आधे घंटे तक कार में फंसे रहे पांच लोग

एक चालक ने पानी की गहराई जानते हुए भी कार को पानी में घुसा दिया। कुछ दूर चलने के बाद कार बंद हो गई। कार में बैठे लोग आंधे घंटे तक फंसे रहे। बाद में कार को निकाला गया।

-
फोटो- 13
पंप से पानी निकालने की तैयारी

अवैध कब्जों और नदी को पाटे जाने के कारण भैंसी नदी में पुल के पास से पानी आगे की ओर नहीं जा रहा है। हाईवे निर्माण में लगी कंपनी के लोगों ने नदी में आगे मेड़ जैसी बनाकर पंप से पानी निकालने की तैयारी की है।

-
फोटो- 14
हाईवे को किया गया बंद

हाईवे निर्माण में लगी कंपनी के कर्मचारियों ने हाईवे पर अवरोधक लगाकर पुल के पास से आवागमन रोक दिया है, लेकिन इसके बाद भी बस और ट्रकों के चालक अवरोधक हटाकर जबरिया निकल रहे हैं। इससे हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

--
धान, गन्ने को लाभ

बारिश से किसानों को लाभ हुआ है। धान और गन्ने की सिंचाई बच गई है तो बारिश के पानी से फसलों की बढ़वार भी तेज होगी। अब तक किसान भीषण गर्मी के कारण सिंचाई पर भारी राशि खर्च कर रहे थे, जिससे लागत बढ़ रही थी।

भैंसी पुल के पास भरे पानी से  निकलती  रोडवेज बस

भैंसी पुल के पास भरे पानी से  निकलती  रोडवेज बस

भैंसी पुल के पास भरे पानी से  निकलती  रोडवेज बस

भैंसी पुल के पास भरे पानी से  निकलती  रोडवेज बस

भैंसी पुल के पास भरे पानी से  निकलती  रोडवेज बस

भैंसी पुल के पास भरे पानी से  निकलती  रोडवेज बस

भैंसी पुल के पास भरे पानी से  निकलती  रोडवेज बस

भैंसी पुल के पास भरे पानी से  निकलती  रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed