फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic started on Pantoon bridge of Kolaghat

Shahjahanpur News: कोलाघाट के पैंटून पुल पर यातायात शुरू

Fri, 10 Nov 2023 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Traffic started on Pantoon bridge of Kolaghat
कोलाघाट के पैंटून पुल से निकलता ट्रैक्टर। संवाद
जलालाबाद। कोलाघाट का बहुप्रतीक्षित पैंटून पुल बनकर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को पुल से वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया। हालांकि पुल का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने दिवाली से पहले पैंटून पुल से आवागमन शुरू करने का दावा किया था। निर्धारित समय में पुल तैयार होने के बाद विभाग ने बृहस्पतिवार को इसका औपचारिक शुभारंभ विधायक हरिप्रकाश वर्मा से कराने की तैयारी की थी लेकिन व्यस्तता के चलते विधायक पहुंच नहीं सके। अब यह कार्यक्रम शुक्रवार को होने की उम्मीद है। हालांकि पुल के तैयार होते ही वाहन चालकों ने आवागमन शुरू कर दिया लेकिन जानकारी के अभाव में पहले दिन पुल से कम वाहन ही निकले। पुल तैयार होने के साथ रास्ते को दुरुस्त करने के काम ने भी तेजी पकड़ ली है। रेतीले रास्ते पर सुचारू आवागमन के लिए लोहे की प्लेटें डाली जा रहीं हैं। अन्य ऊबड़खाबड़ रास्ते को समतल करने का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरे पुल को भी दो दिन में शुरू होगा निर्माण : दूसरे पैंटून पुल का निर्माण कार्य भी एक-दो दिन में शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण कंपनी के कर्मचारी गौरव के अनुसार कोलाघाट पर दूसरे और खंडहर क्षेत्र के हैदलपुर घाट पर पैंटून पुल बनाने का काम एक साथ जल्द शुरू कर दिया जाएगा। हैदलपुर घाट पर पैंटून पुल के बनने से परौर की दूरी मात्र दस किलोमीटर और कलान की दूरी करीब बीस किलोमीटर रह जाएगी। चौपहिया वाहनों के लिए अभी यह दूरी करीब सौ किलोमीटर के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed