{"_id":"5d769f498ebc3e013b284644","slug":"traffic-rule-shahjahanpur-news-bly375588832","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गुना जुर्माना किए जाने पर टेंपो चालकों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गुना जुर्माना किए जाने पर टेंपो चालकों ने की हड़ताल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना राशि को चार गुना किए जाने के खिलाफ टेंपो चालकों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। उन्होंने अपना टेंपो खिरनीबाग रामलीला मैदान में खड़ा कर दिया। यहां से पैदल जुलूस के रूप में एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार ने जून महीने में शासनादेश जारी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना दो गुना कर दिया था। लेकिन मोटरयान संशोधन नियमावली में संशोधन नहीं किया गया। इसके बाद केंद्र सरकार ने नए नियम के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पहले से वसूले जा रहे जुर्माना की राशि को चार गुना से अधिक बढ़ा दिया है। तीन महीने के अंदर दो बार बढ़ोतरी से टेंपो चालकों में नाराजगी है। मांग की गई कि जुर्माना राशि की बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। इससे पहले शहर के सभी टेंपो चालक खिरनीबाग रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। जहां अपने टेंपो खड़े करने के बाद जुलूस के रूप में दफ्तर पहुंचे और प्रदेश सरकार व एआरटीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने वालों में ड्राइवर यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जय किशन, सोनू दीक्षित, अनिल मिश्रा, पवन गुप्ता, दुर्गेश शुक्ला, कुलदीप, महेश कश्यप, सुहेल खां आदि शामिल रहे।