फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic police tightens its grip, action against rule breakers

Shahjahanpur News: यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Thu, 26 Feb 2026 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Traffic police tightens its grip, action against rule breakers
शाहजहांपुर। जनपद में हादसों को देखते हुए डीएम के निर्देश के बाद यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उनके वाहनों के चालान कर दोबारा नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने समीक्षा करने के दौरान सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद यातायात पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तिराहों और चौराहों पर बिना हेलमेट और तीन सवारी गुजरने वाले वाहन सवारों को रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई की है जिससे हादसाें को रोका जा सके।
विज्ञापन

सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए गंभीर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। तीन सवारी और बिना हेलमेट वालों के चालान किए जा रहे हैं। इसके लिए टीएसआई को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed