{"_id":"60edd9b68ebc3e55284c3377","slug":"traffic-jam-shahjahanpur-news-bly453027131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूम टूटने और गड्ढों से हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूम टूटने और गड्ढों से हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट नेशनल हाईवे में हुए गड्ढे जाम को बढ़ावा देने लगे हैं। इसके चलते मंगलवार सुबह जाम लग गया। करीब दो किमी लंबे जाम को खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं वाहन की टक्कर से बूम टूटने के कारण आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर नेशनल हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पाते हैं। नतीजे में जाम की समस्या खड़ी होने लगी है। मंगलवार को हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की करीब दो किमी लंबी लाइन लग गई। काफी लंबे लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा।
फिर भी जाम खुलते-खुलते करीब दस बज गए। इसके बाद ही वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिल सकी। वहीं दोपहर करीब तीन बजे बरेली की ओर जा रहे वाहन ने क्रॉसिंग के बूम में टक्कर मार दी। बूम टूटने की वजह से करीब आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
गेटमैन ने जैसे-तैसे बूम को सीधा कर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। हालांकि तब तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं।