{"_id":"5f455c5f8ebc3e3d19461556","slug":"traffic-jam-shahjahanpur-news-bly4174714100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के खराब होने से रोजा ओवब्रिज पर एक घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के खराब होने से रोजा ओवब्रिज पर एक घंटे लगा जाम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रक खराब होने से रोजा स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान जाम में फंसे वाहन चालक और लोग परेशान रहे। पुलिस काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी।
मंगलवार को एक ट्रक चालक गाजियाबाद से परचून का सामान लेकर लखनऊ जा रहा था। ट्रक करीब 10:30 बजे जैसे ही ओवरब्रिज पर पहुंचा अचानक खराब हो गया। इससे ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चिलचिलाती धूप में छोटे वाहन और रोडवेज की बसें जाम में फंस गई। इस बीच कुछ चालक अपनी बसों को पीछे करके रास्ते से हटाया और पुराना सीतापुर रोड, अकर्रा चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। वहीं जाम की सूचना मिलने पर रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और खराब ट्रक को धक्का देकर पीछे की ओर एक साइड में खड़ा कराया। इस बीच करीब एक घंटे तक ओवरब्रिज पर जाम लगा रहा। बाद में ट्रक चालक नौशाद ने मिस्त्री बुलाकर सही कराया और गंतव्य के लिए लेकर रवाना हुआ।