फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   traffic jam for arresting

टीटू के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 02 Mar 2020 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
traffic jam for arresting
भावलखेड़ा। रोजा चीनी मिल के यार्ड में घायल मिले युवक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित मृतक के परिजन ने हरदोई रोड पर ग्राम कनेंग के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन नामजद हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी समेत चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस के समझाने पर करीब दो घंटों बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी धीरपाल का 22 वर्षीय पुत्र हरिओम उर्फ टीटू को गांव के झिंगुरी सिंह और सहदेेव शुक्रवार को रोजा चीनी मिल में गन्ना उतरवाने के लिए मजदूरी पर ले गए थे। शनिवार सुबह चार बजे टीटू घायल अवस्था में चीनी मिल के यार्ड में पड़ा मिला था। आरोप है कि दोनों ने परिजन को बिना सूचना दिए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। वहां चिकित्सकों ने टीटू को मृत घोषित कर दिया। शनिवार रात टीटू के पिता धीरपाल की ओर से झिंगुरी सिंह, अर्जुन और कारे के खिलाफ हत्या रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को सुबह नौ बजे परिजन ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाकर हरदोई मार्ग पर ग्राम कनेंग के पास शव रखकर जाम लगा दिया। इससे वहां दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन दीपक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन को समझाने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार, सीओ सिटी प्रवीण कुमार चौक कोतवाली, रोजा, सेहरामऊ दक्षिणी थाने का फोर्स भी मौके पर आ गया। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन दीपक शुक्ला और ब्लाक प्रमुख भावलखेड़ा मनोरमा सिंह के जेठ भाजपा नेता शरद कुमार सिंह ने मृतक के परिजन को आश्वासन दिया कि आरोपियों को शीघ्र्र गिरफ्तार किया जाएगा। तब कहीं जाकर परिजन माने और दो घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता धीरपाल की ओर से तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। परिजन की तहरीर पर शनिवार की रात में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। सुबह उनके द्वारा जाम लगा दिया गया। मामले में गहराई से छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, थाना रामचंद्र मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed