फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women chased police with slippers commotion ensued on the road in Shahjahanpur

उमेश हत्याकांड: पुलिस पर चप्पल लेकर दौड़ीं महिलाएं, शाहजहांपुर में सड़क पर हुआ हंगामा; जानें पूरा घटनाक्रम

Sat, 08 Aug 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 12:26 AM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में उमेश हत्याकांड पर परिजनों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। इस बीच कुछ महिलाएं चप्पल लेकर पुलिस पर दौड़ा पड़ीं। विधायक के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।

विज्ञापन
Women chased police with slippers commotion ensued on the road in Shahjahanpur
पुलिसकर्मी को चप्पल दिखाती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में उमेश हत्याकांड में पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने तिलहर-निगोही मार्ग पर रटा पुल के पास शव रखकर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नाराज महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की। महिलाएं पुलिसकर्मियों पर चप्पल लेकर दौड़ पड़ीं। भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के निष्पक्ष कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद दोपहर करीब 12 बजे जाम खोला गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उमेश का अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन


यह था मामला 
एक अगस्त को नबियापुर गांव निवासी राममूर्ति की सोलर प्लेट चोरी होने के बाद 25 वर्षीय उमेश पर आरोप लगाए गए थे। पूछताछ के लिए पुलिस उसे चौकी भी लाई थी। बाद में उमेश का शव बुधवार शाम गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। मृतक के भाई सर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने राममूर्ति, उसके बेटे अशोक, देवेंद्र, प्रेमचंद्र और सत्यभान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अशोक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कई बार हुई कहासुनी 
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेकर आई ट्रॉली सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे तिलहर-निगोही मार्ग के दोनों ओर करीब तीन-तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कई बार कहासुनी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Women chased police with slippers commotion ensued on the road in Shahjahanpur
पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने दिखाई चप्पल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस वाहन पर बरसाईं चप्पलें 
कुछ लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की। पुलिस वाहन पर महिलाओं ने चप्पलें बरसाईं। महिलाएं डंडे लेकर सड़क पर बैठ गईं। इस दौरान भीषण गर्मी और उमस के कारण कुछ परिजन बेहोश भी हो गए। जिन्हें पानी डालकर होश में लाया गया। परिजनों का कहना था कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बिना अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया।

मौके पर पहुंचीं एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण से परिजनों ने निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रभावित किए जाने की आशंका की जांच तथा बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस बीच वहां पहुंचीं विधायक सलोना कुशवाहा ने परिजनों से बातचीत कर जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

Women chased police with slippers commotion ensued on the road in Shahjahanpur
सड़क पर लेती महिला को समझातीं एसपी ग्रामीण

एसपी ग्रामीण बोलीं- आरोपी पकड़ना हमारा काम, सजा देना अदालत का
जाम स्थल पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने के बावजूद परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपियों को आजीवन कारावास दिलाने की मांग की। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने कहा कि पुलिस का दायित्व आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करना है, सजा देना अदालत का अधिकार है। जब परिजन नहीं माने तो उन्होंने कहा कि जब तक रास्ता नहीं खुलेगा, आगे की कार्रवाई भी प्रभावित होगी। एसपी ग्रामीण बोलीं कि वे लोग वहां बैठे रहेंगे तो वह भी वहीं बैठ जाएंगी। वहीं, सीओ विदुष सक्सेना ने कहा कि पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Women chased police with slippers commotion ensued on the road in Shahjahanpur
पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की

वीडियो बनाने पर भड़के ग्रामीण, दरोगा को लौटना पड़ा
जाम समाप्त होने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान एक दरोगा मोबाइल से मौके का वीडियो बनाने लगा। इसे देखकर ग्रामीण नाराज हो गए और वीडियो बनाने का विरोध करने लगे। बढ़ते विरोध के बीच दरोगा को वहां से हटना पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। जो दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव का अंतिम संस्कार हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed