{"_id":"57054c854f1c1bc867c8126d","slug":"traders-said-the-siege-of-se-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने एसई का किया घेराव, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने एसई का किया घेराव, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन लोग।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात के बाद होने वाली बिजली कटौती बंद नहीं किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने पॉवर कारपोरेशन के जेल रोड स्थित सर्किल ऑफिस जाकर अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल का घेराव कर लिया और उन पर सवालों की झड़ी लगा दी। एसई से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर भड़के व्यापारियों ने नारेबाजी करके जेल रोड पर जाम लगा दिया।
होली के बाद से शहर के लोगों को रोजाना नौ घंटे होने वाली बिजली की नियमित कटौती में थोड़ी राहत दी गई, लेकिन आपात कटौती के नाम पर रात 12 बजे के बाद तीन घंटे पॉवर कट शेड्यूल लागू कर दिए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। रात में कटौती बंद कराने के लिए विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
इसी के विरोध में अभाउ व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी नगर अध्यक्ष अनवार खां के नेतृत्व में विभाग के सर्किल ऑफिस जा धमके और वहां मौजूद एसई अग्रवाल का घेराव कर लिया। व्यापारियों ने रात में कटौती बंद कराने के लिए अब तक हुए प्रयासों का ब्यौरा मांगा। एसई अग्रवाल ने इस बावत सिस्टम कंट्रोल के एक्सईएन से हुई वार्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि रात में कटौती रहित बिजली सप्लाई के बारे में सिस्टम कंट्रोल के अधिकारी ही कोई निर्णय कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसई के जवाब से व्यापारियों का गुस्सा बढ़ गया। उत्तेजित व्यापारियों ने शासन-प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए जेल रोड पर जाम लगा दिया। इस बीच, एसई अग्रवाल व्यापारियों का रौद्र रूप देख जवाबदेही से बचने को वहां से कहीं चले गए। संगठन की ओर से एसई के नाम उनके कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक को दिए ज्ञापन में रात की कटौती पर तत्काल रोक लगाने और बिजली समस्याओं की सुनवाई के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में अनीस खां, अभिजीत द्विववेदी, कपिल अग्रवाल, देवेशा गुप्ता, पंकज वर्मा, योगेश वाजपेयी, संजीव कपूर, राजा रस्तोगी, सुनीता गुप्ता, रामप्रेम मिश्रा, सतीश शर्मा, वसीउल्ला, अनिल सक्सेना आदि शामिल रहे।