{"_id":"61d35044b361ee0510064964","slug":"traders-protested-to-end-mandi-fee-shahjahanpur-news-bly4713974100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क समाप्त करने के लिए व्यापारियों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क समाप्त करने के लिए व्यापारियों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
रोजा मंडी में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में गल्ला मंडी रोजा में मंडी सचिव कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। शाहजहांपुर फ्लोर मिल एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद्र सिंघल एवं शाहजहांपुर राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता भी पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए। धरने में मंडी सचिव प्रवीण अवस्थी को भी बैठाया एवं प्रांत द्वारा तय की गई ज्ञापन की प्रतिलिपि सौंपी गई।
कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर व्यापारियों की मांग मान लेनी चाहिए एवं मंडी शुल्क समाप्त कर मंडी में जो दुकानें हैं, उनको फ्री होल्ड करके व्यापारियों को दे दी जानी चाहिए। इससे करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होगा और उनके रख-रखाव की चिंता से सरकार मुक्त होगी। चुनावों में चुनाव आयोग द्वारा मंडी समितियों का अधिग्रहण न किया जाए, क्योंकि मंडी बंद होने के कारण सैकड़ों व्यापारियों की रोजी रोटी बंद हो जाती है और कोई मुआवजा भी नहीं मिलता।
जिला महामंत्री नाजिम खां, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सेठी, अभिषेक गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सुरेश सिंघल, हरिकिशोर गुप्ता, मोहम्मद रफी, विवेक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, हितेश अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, आलोक गोयल, शकील अहमद, आनंद मोहन, अभिषेक मोहन, शिवगोपाल गुप्ता, राधारमन अग्रवाल आदि शामिल हुए।