फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders demonstrated against Mandi license system,mandi,vyapari protest

मंडी लाइसेंस व्यववस्था के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन 17-54-00

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated against Mandi license system,mandi,vyapari protest
जलालाबाद तहसील परिसर में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। मंडी लाइसेंस व्यवस्था से भड़के व्यापारियों ने उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसी अधिकारी के न मिलने पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मालबाबू राजेश कटियार को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि कई व्यापारी दाल, दलहन व किराना आदि के थोक कारोबारी हैं और मंडी समिति से बाहर अपना कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले सरकार द्वारा मंडी लाइसेंस व्यवस्था लागू कर दी गई। इस व्यवस्था के लागू होने से मंडी समिति के अधिकारी व कर्मचारी व्यापारियों का शोषण करना शुरू कर देंगे। जबकि आठ जून को अध्यादेश के जरिये सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया था।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि मंडी शुल्क व्यवस्था लागू होने से व्यापारियों में रोष है। इसे तत्काल वापस लिया जाय अन्यथा व्यापारी धरना-प्रदर्शन शुरू करने को विवश होंगे। ज्ञापन देने से पहले व्यापारियों ने सरकार के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सामूहिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम व तहसीलदार के मौजूद न होने पर मालबाबू राजेश कटियार को ज्ञापन सौंपा। संगठन के नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री विजय मिश्रा के अलावा संजीव गुप्ता, कमलेश गुप्ता, प्रेमपाल गुर्जर, सुधीर गुप्ता, राजेश गुप्ता, निखिल गुप्ता, विनोद गुप्ता, वीटू गुप्ता, राकेश कुमार, भारत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed