फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tractor rally

सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानूनों का जताया विरोध

Thu, 28 Jan 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
tractor rally
शाहजहांपुर के खिरनी बाग में ट्रैक्टर रैली को रोकती पुलिस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर मंगलवार सुबह आवास विकास कॉलोनी स्थित आंबेडकर पार्क से ट्रैक्टर रैली निकाली। जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में ट्रैक्टरों पर सवार सपाई लाल इमली चौराहा से खिरनीबाग के कचहरी चौराहे तक पुलिस की रोकटोक का सामना करते हुए पहुंचे, लेकिन जेल रोड पर मुड़ने से पहले ही उन्हें पुलिस ने रोक लिया और ट्रैक्टर जीआईसी ग्राउंड पर खड़े करा लिए। इसे लेकर सपाइयों की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली लाल इमली चौराहा और सदर बाजार चौराहा तक बिना किसी अवरोध के पहुंच गई, लेकिन खिरनीबाग स्थित बिस्मिल पार्क के पास पुलिस बल ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद रैली नहीं रुकी और जिलाध्यक्ष ने काफी जद्दोजहद के बाद ट्रैक्टरों को आगे बढ़वा दिया। खिरनी बाग जीआईसी ग्राउंड के पास पहले से मुस्तैद पुलिस ने रैली को रोककर आधे ट्रैक्टरों को दूसरी तरफ मुड़वा दिया। जिलाध्यक्ष ने ट्रैक्टरों को मोड़ने नहीं दिया और एक साथ करीब 50 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ आगे बढ़कर शहीद स्तंभ के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस बल और पीएसी के जवानों ने ट्रैक्टर रैली को रोका तो सपा जिलाध्यक्ष की सीओ सिटी प्रवीण यादव और थाना सदर बाजार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल से काफी देर तक नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। पुलिस बल ने ट्रैक्टरों के आगे घेराबंदी कर उन्हें जेल रोड पर जाने से रोक दिया। इस दौरान चौराहे की सड़कों पर जाम लग गया। ट्रैक्टर रैली में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, नगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, संजीव वर्मा, विजय सिंह, मो. नसीम, डॉ. विनोद राठौर, अंकित सक्सेना, सुधीर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील स्तरीय रैलियों इन्होंने किया नेतृत्व
सदर तहसील केे अंतर्गत ददरौल विधानसभा क्षेत्र मेें पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के पुत्र राजेश वर्मा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा , तिलहर विधानसभा क्षेत्र में जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, अनवर उल्ला खां, चेयरमैन पति इमरान खां, सौरभ गांधी , कटरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक राजेश यादव, एमएलसी अमित यादव, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में विधायक शरदवीर सिंह और सपा युवजन सभा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सरताज अहमद खां ने ट्रैक्टर रैलियों का नेतृत्व किया।
पुवायां में भी जताया गया विरोध
पुवायां। पुवायां में सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। पुवायां के रामलीला मैदान से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। रैली में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री, हिमांशु वाजपेयी, मिश्री लाल पटेल, जगजीत सिंह टांडे, चंद्र मोहन यादव, मोनू इदरीसी, मो. आरिफ, सचिन दीक्षित आदि शामिल रहे।

पुलिस ने नहीं निकलने दी ट्रैक्टर रैली
अल्हागंज। मंगलवार को निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में सपा के झंडे लगे ट्रैक्टरों का जमावड़ा लगा रहा। सपा के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार कश्यप के नेतृत्व में निकलने वाली रैली में शामिल होने वाले ट्रैक्टरों को पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। एसओ अजब सिंह का कहना था कि किसानों की रैली निकालने की अनुमति है लेकिन किसी पार्टी विशेष की नहीं। सपा विधायक शरद वीर सिंह ने कहा कि शांतिपूर्वक ट्रैक्टर रैली को निकलने न देना प्रशासन की तानाशाही है। संवाद

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर रैली निकालते सपा कार्यकर्ता । संवाद

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर रैली निकालते सपा कार्यकर्ता । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

पुवायां में ट्रैक्टर रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद

पुवायां में ट्रैक्टर रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed