फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor broke the electric pole and entered the house on the highway in shahjahanpur

Shahjahanpur News: बिजली का खंभा तोड़ हाईवे किनारे मकान में घुसा ट्रैक्टर, अंदर सो रहा परिवार बाल-बाल बचा

Mon, 12 May 2025 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 May 2025 05:47 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां में ट्रॉली में मिट्टी भरकर ले जा रहा ट्रैक्टर हाईवे के किनारे मकान में जा घुसा। इससे मकान का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर सो रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे। 

विज्ञापन
Tractor broke the electric pole and entered the house on the highway in shahjahanpur
मकान में घुसा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में खनन कर ट्रॉली में मिट्टी भरकर ले जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे एक मकान में जा घुसा। गनीमत रही कि ट्रैक्टर बंद हो जाने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर की टक्कर से मकान का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध खनन कर अधिक फेरे लगाने के लिए ट्रैक्टर चालक बेहद तेज गति से चलाते हैं। सोमवार सुबह चार बजे एक ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में मिट्टी भरकर ईंट भट्ठे पर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर से चालक का नियंत्रण हट जाने पर ट्रैक्टर बिजली का खंभा और हाईवे पर बने सरकारी नाले को तोड़ते हुए गांव के धर्मेंद्र कुमार के मकान में जा घुसा। 
विज्ञापन


मकान के अंदर सो रहा था परिवार 
इससे धर्मेंद्र के मकान की एक दीवार ढह गई और एक पेड़ भी टूट कर गिर गया। दीवार से टकराने के बाद ट्रैक्टर बंद हो जाने पर आगे की दीवार टूटने से बच गई। अगली दीवार के पास धर्मेंद्र के परिवार के कई सदस्य सो रहे थे। दूसरी दीवार भी टूट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद गांव के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। ट्रैक्टर स्वामी निगोही क्षेत्र का है। ट्रैक्टर पुवायां में मिट्टी ढोने के लिए ठेके पर लगा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। धर्मेंद्र ने बताया कि बाद में उनकी ट्रैक्टर और भट्ठा स्वामी से बात हो गई है। लोगों ने समझौता करा दिया है। इस कारण तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed