{"_id":"e07054c4ed1402d3ce3534e6e7899120","slug":"town-hall-won-junior-hockey-comptiton-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउन हाल ने जीती जूनियर हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउन हाल ने जीती जूनियर हॉकी प्रतियोगिता
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 14 Mar 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में हथौड़ा स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता हुई, जिसमें टाउनहाल क्लब विजयी रहा। फाइनल मुकाबले में उसने स्पोर्ट्स स्टेडियम को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच कोचिंग सेंटर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय हथौड़ा के बीच खेला गया। यह मैच कोचिंग सेंटर ने 3-0 से, टाउनहाल क्लब ने संत कबीर पब्लिक स्कूल को 4-0 से, स्टेडियम ने शांति देवी विद्यालय हथौड़ा को पराजित किया। इसके बाद हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्टेडियम ने कोचिंग सेंटर को तथा टाउनहाल ने हथौड़ा स्कूल को पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल में टाउनहाल क्लब ने जीत दर्ज की। इस मैच का एकमात्र गोल शिवम् राठौर ने किया। रेफरी की भूमिका मुजाहिद अली, मुईनुद्दीन, मो. शकील, मुशीर अहमद, मो. असलम, मो. इमरान मंसूरी, मोईद, मो. वसीम ने निभाई। इससे पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई इस अवसर पर राजू, फारुख रब्बानी, बिंदु कुमार, मो. वसीम, नसीर अहमद, प्रकाश लाल आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।