फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Top 12 women and women cut off

12 युवतियों और महिलाओं की चोटी कटी

Sun, 06 Aug 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
 जिले में चोटी कटने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे के दौरान किशोरी और महिलाओं समेत 12 लोगों की चोटी कट गई। इस घटना में बेहोश होने पर उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। 
विज्ञापन

बंडा के गांव सुभानपुर निवासी बनवारी लाल की पुत्री 27 वर्षीय सावित्री देवी पांच दिन पहले मायके आई थी। रविवार दोपहर वह घर में बैठी थी, अचानक चीखने लगी तो परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सावित्री ने बताया कि किसी ने उसके बाल काट लिए हैं। इधर,क्षेत्र के जमुनिया दौलतपुर गांव बरेंडा निवासी 35 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी रामनिवास रविवार दोपहर दो बजे कमरे में गोबर से लिपाई कर रही थी, अचानक चक्कर सा आया और गिर गई। जब देखा तो चोटी कटी हुई थी। वहीं 70 वर्षीय बृजरानी की भी चोटी कट गई। उधर, मीरानपुर कटरा के मोहल्ला सराय निवासी 25 वर्षीय शम्मो पत्नी फारुख रविवार शाम पांच बजे कमरे में सो रही थीं। बेहोशी की हालत में परिजन उसे गोद में उठाकर बाहर लाए तो उसके बाल कटे मिले। इधर, मदनापुर के गांव मथाना में नत्थूलाल की 20 वर्षीय बेटी रत्नेश की चोटी भी कट गई। अल्हागंज कस्बे के मोहल्ला बगिया निवासी रामसागर की 25 वर्षीय पत्नी पूजा की भी चोटी कट गई। इधर, मोहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी रामलडै़ते की 22 वर्षीय पुत्री नीरज घर के आंगन में सोते समय चोटी कट गई। जिसे देखकर वह बेहोश हो गई। इधर, जलालाबाद के गांव रघुनाथपुर में धीरपाल की 24 वर्षीय बेटी संगम देवी सुबह कमरे में बेहोशी की हालत में मिली और पास में ही चोटी कटी पड़ी थी।
विज्ञापन

 उधर, मीरानपुर कटरा में गांव के सालिगराम की पुत्री खुशबू परिजनों के साथ छत पर सो रही थी। रात लगभग 12 बजे सिर में दर्द होने लगा। मां सीता देवी ने नीचे जाकर उसे दर्द की गोली खिलाई। जब उनकी नजर उसके बालों पर गई तो उसकी चोटी कटी थी। गांव की सरला पत्नी राम औतार खुशबू को देखकर घर पहुंची, तो उसके भी बाल अचानक कट कर गिर गए। इधर, निगोही कस्बा निवासी मुनीश की पुत्री प्रीति शनिवार दोपहर बाद 2 बजे नहाने के बाद कमरे में अचानक चीखी, इस पर दौड़ कर सुधा कमरे में गई और अचेत अवस्था में प्रीति को कटी चोटी के साथ पड़ा देखा। उधर, कलान क्षेत्र के गांव हरेली नेकपुर निवासी राजपाल की 20 वर्षीय पुत्री सोनी शनिवार को अपराह्न एक बजे गांव के बाहर शौच करने गई थी। इस बीच उसकी किसी तरह चोटी कट गई। घर आते ही सोनी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटी कटवा के शक में चमगादड़ मारा
सुबह चार बजे उसे स्वप्न आया कि एक महिला उसकी चोटी काट रही है, इसी बीच उसकी आंख खुल गई तो महसूस हुआ कि उसकी चोटी के बाल कटकर चारपाई के नीचे गिर गए थे। इसी बीच आंगन में खड़ा नीम का पेड़ तेजी से हिला और उस पर चीं-चीं की आवाज गूंजने लगी। इस पर परिजन भी जाग गए और टार्च की रोशनी में पेड़ को देखा तो चमगादड़ जैसा पक्षी दिखाई दिया। पास-पड़ोस के लोगों ने पेड़ पर चढ़ कर उसे डड्डे से मार डाला। 


घरों के बाहर टंगे नीबू, हरी मिर्च और नीम की टहनियां 
खुदागंज। चोटी कटवा के खौफ से महिलाओं ने नीबू, हरी मिर्च और नीम की टहनियां अपने-अपने घर के दरवाजे पर टांग लीं हैं। गांव वाले तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं। लोग रात में जाग कर छतों पर पहरा दे रहे हैं। खुदागंज के मोहल्ला लक्ष्मीपुर और गांव सूथा में अब तक दो महिलाओं की चोटी कट चुकीं हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने इसे अफवाह बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed