फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Took power in support of Diploma Engineers Engineer

डिप्लोमा इंजीनियर्स के समर्थन में उतरे बिजली अभियंता

Thu, 03 Mar 2016 11:54 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 03 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Took power in support of Diploma Engineers Engineer
 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ में शामिल विभिन्न विभागों के घटक संगठनों से जुड़े अभियंताओं ने हड़ताल के दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रारंभिक ग्रेड वेतन में संशोधन और राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे है। इस बीच, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों का समर्थन करते हुए शुक्रवार को आधी रात से हड़ताल मेें शामिल होने की घोषणा की है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि हड़ताल से विकास कार्यो में आए ठहराव को देखते हुए सरकार को जनहित में अपनी हठधर्मिता त्याग देनी चाहिए। इस मौके पर सोमपाल सिंह, बीएम सिंह, आरिफ, शिवचरन लाल, आरके गौतम, गया प्रसाद चौरसिया, शैलेंद्र अवस्थी आदि ने कहा कि संवर्ग के सम्मान से जुड़ी मांगों को लेकर सरकार से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, राज्य विद्युत परिषद जेई संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने अधीक्षण अभियंता को शुक्रवार मध्य रात्रि से हड़ताल पर जाने का नोटिस दे दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को डिप्लोमा इंजीनियर्स की जायज मांगें स्वीकार करनी पड़ेंगी। अन्यथा विद्युत वितरण मंडल के सभी अवर अभियंता बड़ताल में शामिल हो जाएंगे और ऐसी दशा में पीलीभीत व शाहजहांपुर जिले में बिजली संकट की जवाबदेही शासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed