फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tomorrow will be disrupted health services in the district hospital

कल से जिला अस्पताल में ठप रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Sat, 12 Sep 2015 11:01 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 12 Sep 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be disrupted health services in the district hospital
जिला अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई और तोडफ़ोड़ के मामले में स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिकारी संघर्ष समिति ने सोमवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इससे इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवाएं छोड़कर समस्त सेवाएं ठप रहेंगी। शनिवार को भी दूसरे दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बीते सोमवार को मोहल्ला महमंद जंगला में रहने वाले अजीम के गोली लगने बाद परिवार और साथ के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए थे। इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की पिटाई कर दी थी और ट्रामा सेंटर में जमकर तोडफ़ोड़ की थी। घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मी अनशन पर बैठ गए थे। अधिकारियों के समझाने के बाद उन्होंने अपना अनशन वापस ले लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 11 सितंबर से दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। कोतवाली पुलिस ने आननफानन में तीन युवकों को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। स्वास्थ्य कर्मियों में इस बात का आक्रोश है कि कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों की इसकी सूचना नहीं दी। तीनों आरोपियों के फोटो कराए और सीसीटीवी कैमरे में आए फुटैज से मिलान किया जा सके। तीनों आरोपियों को डॉक्टर से पहचान कराई जा सकती थी, लेकिन पुलिस ने इसकी जरूरत नहीं समझी। शनिवार को दो घंटे के कार्य बहिष्कार में चिकित्सक, फार्मेसिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हुआ। आंदोलन में समिति अध्यक्ष डॉ. अजय नागर, डॉ. एयूपी सिन्हा, डॉ. एसपी आर्या, डॉ. ओपी गौतम, डॉ.केपी सिंह, डॉ. शबाहत हसैन, डॉ. जेडी बंसल, डॉ. सुरेश कुमार डॉ. ओएस कनौजिया, डॉ. सुभाष कनौजिया, डॉ. वीके सिंह, डॉ. वीके गंगवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed