फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   toll tax

पुवायां से बंडा जाने वालों को अब देना होगा टोल टैक्स

Fri, 24 Jan 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
toll tax
पुवायां। पूरनपुर से बंडा पुवायां होते हुए खीरी के मोहम्मदी तक रोड एनएच घोषित कर निर्माण करवाया गया है। अब पुवायां से बंडा जाने वाले वाहनों को शुक्रवार से टोल टैक्स चुकाना होगा, इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को विधायक चेतराम और एनएच के अधिकारी सबली कटेली के पास बने टोल प्लाजा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद से यहां से गुजरने पर टोल टैक्स देना होगा। हालांकि बाइक, ट्रैक्टर, टेंपो को टोल टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है। कंबाइन पर टोल देना होगा। टोल टैक्स का ठेका लेने वाले कांट्रेक्टर को प्रतिदिन 32 हजार रुपये एनएच को देना होगा।
विज्ञापन

महंगा हो सकता है रोडवेज बस का सफर
पुवायां बंडा मार्ग पर टोल टैक्स के दायरे में रोडवेज की बसें भी आएंगी। इससे विभाग किराये में भी बढ़ोतरी कर सकता है। इसके अलावा मैजिक, टैक्सी, सवारियां ढोने के काम में लगी जीपों से भी टैक्स पड़ेगा, ऐसे में यह वाहन चालक भी किराया बढ़ा सकते हैं। टोल से तीन किमी के दायरे में रहने वाले लोगों के वाहनों को टोल टैक्स में 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

फास्टैग की सुविधा उपलब्ध नहीं, 43 को मिला रोजगार
टोल प्लाजा पर अभी फास्टैग की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। यह सुविधा शुरू करने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। टोल प्लाजा पर एक सफाईकर्मी, दो चपरासी, 18 टिकट कलक्टर, 18 गार्ड, दो एकाउंटेंट, दो आईटी एक्सपर्ट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना देना होगा टोल टैक्स
कार, जीप, वैन को एक बार के 40 और दोनों ओर से 55 रुपये, हल्के वाणिज्यक वाहन, मिनी बस को एक बार के 60 और दोनों ओर के 90 रुपये, बस, ट्रक (दो एक्सल) को एक बार के 130 और दोनों ओर से 190, तीन एक्सेल वाहनों को एक ओर से 140 और दोनों ओर से 210 रुपये, हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी वाहन को एक ओर से 200 और दोनों ओर से 300, अधिक बड़े वाहनों को एक ओर से 245 और दोनों ओर से 365 रुपये देने होंगे। दोनों ओर से कम राशि भुगतान की सुविधा लेने पर एक ही बार में भुगतान करना होगा और 24 घंटे के अंदर वापसी करनी होगी।

सबली का टोल प्लाजा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसका ठेका दिया गया है। जल्द ही एंबुलेंस सहित तमाम सुविधाएं भी लोगों को मिलेंगी। फास्टैग सहित सारी व्यवस्थाएं जल्द ही दुरुस्त हो जाएगी। - पारस कुमार, सहायक इंजीनियर एनएच अथॉरिटी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed