फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Today is the era of digital technology and education: Prof. Sudhir

आज का दौर डिजिटल तकनीक और शिक्षा का : प्रो. सुधीर

Tue, 24 Jun 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Today is the era of digital technology and education: Prof. Sudhir
एसएस कॉलेज के भौतिकी विभाग में व्याख्यान देते प्रो.सुधीर कुमार। स्रोत : विभाग
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में भौतिकी विभाग की ओर से ‘भौतिकी कैसे सीखें’ विषय पर एक अतिथि व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. सुधीर कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज का दौर डिजिटल तकनीक एवं डिजिटल शिक्षा का है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भौतिकी सीखने के लिए तकनीक का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को एनपीटीईएल, स्वयम, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी आदि कई प्लेटफॉर्मों से परिचित कराया, जिनके माध्यम से भौतिकी के विषय में निशुल्क ज्ञानार्जन किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि यदि वे अपरिहार्य कारणों से नियमित कॉलेज आकर पढ़ने में असमर्थ हैं तो भी वे विभिन्न ऑनलाइन व्याख्यानों के माध्यम से विषय को समझ सकते हैं।
विज्ञापन

वर्चुअल लैब के माध्यम से प्रायोगिक ज्ञान भी प्राप्त कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुधाकर गुप्ता, प्रशांत शर्मा, रजनीश दीक्षित, देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed