फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Today female players will show their strength in the trial of cricket

जिले में पहली बार क्रिकेट के ट्रॉयल में आज महिला खिलाड़ी दिखाएंगी क्षमता

Thu, 07 Jul 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Today female players will show their strength in the trial of cricket
शाहजहांपुर। अमर उजाला के अभियान के बाद जिले में पहली बार शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय महिला क्रिकेट के ट्रॉयल का आयोजन किया जाएगा। रिलायंस थर्मल पॉवर के मैदान पर दोपहर दो बजे आयोजित होने वाले ट्रॉयल में महिला खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगी। महिला खिलाड़ियों के चयन व मार्गदर्शन के लिए यूपी टीम की कोच प्रियंका शैली को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक पुरुष खिलाड़ियों के लिए ही क्रिकेट का ट्रायल आयोजित किया जाता था। महिला वर्ल्ड कप के दौरान अमर उजाला ने महिलाओं को भी क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए अभियान चलाया। अमर उजाला ने मुहिम चलाई तो जीएफ और एसएस कॉलेज ने भी आगे बढ़कर सहयोग किया। दोनों कॉलेजों के नोटिफिकेशन निकालने के बाद करीब 100 लड़कियों ने क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई। ट्रॉयल के आधार पर दोनों कॉलेजों में दो-दो टीमों का गठन कर लिया गया। छात्राओं की कॉलेज स्तर पर टीम बनने की खबर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एकेडमी तक पहुंची तो वहां भी प्रयास को सराहा गया।
विज्ञापन

यूपीसीए से शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन को छात्राओं का जिला स्तरीय ट्रॉयल चलाकर टीम चयन के निर्देश दिए। दोनों कॉलेजों समेत करीब 37 लड़कियों ने ट्रॉयल में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। दो महीने बाद ट्रॉयल की घड़ी आ गई। रिलायंस थर्मल पॉवर के मैदान पर बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे ट्रॉयल की शुरुआत होगी। एसपी एस. आनंद व रिलायंस के स्टेशन डायरेक्टर ह्दय तोमर आदि को मुख्य अतिथि बनाया गया है। वहीं यूपी टीम की कोच प्रियंका शैली लड़कियों का चयन करने के साथ ही टिप्स भी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 से 16 जुलाई के बीच यूपी टीम में चयन का मिलेगा मौका
- बृहस्पतिवार को होने वाले जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन ही उनके भविष्य के लिए सुनहरा अवसर बनेगा। इंडिया क्रिकेट टीम की सदस्य रहीं रीता डे लड़कियों की टीम को लेकर काफी दिलचस्पी ले रही हैं। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक बताते हैं कि रीता डे खुद ट्रॉयल में आने को तैयार थीं, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण उनका प्रोग्राम निरस्त हो गया। छात्राओं का चयन होने के बाद 11 से 16 जुलाई के बीच कानपुर में होने वाले मैच में प्रदर्शन के आधार पर यूपी की टीम में चयन किया जाएगा।
चयन होने का पूरा है विश्वास
एक साल से लगातार क्रॉउन क्रिकेट एकेडमी में बल्लेबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हूं। ट्रायल को लेकर काफी उत्साहित हूं। विश्वास है कि मेरा चयन अवश्य हो जाएगा। मिताली राज जैसा खिलाड़ी बनने का सपना है। - शिवा यादव
पापा के साथ अपना सपना भी करना है पूरा
पिता आशीष जैन के सपने को पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत की है। मेरा भी सपना है कि इंडिया की टीम में खेलकर परिवार व देश का नाम रोशन कर सकूं। ट्रायल के जरिये आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। - इशिता जैन
लड़कियों की टीम बनी, यह गौरव की बात
-पहली बार लड़कियों की टीम जिले में बनी है, इसमें हमें शामिल होने का अवसर मिला, यह हमारे के लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास है कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर आगे बढ़ सकें। - सुमनजीत कौर
----
भविष्य संवारने का मौका देने वाला है क्रिकेट
-इस बार टीम बनने से लड़कियों को क्रिकेट के खेल में अपना भविष्य संवारने का मौका मिला है। लड़कियां अब चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। - हर्षिता वाजपेयी

- कई वर्षों से क्रिकेट का आयोजन कराने के बाद पहली बार लड़कियों की टीम जिले में बनी है। यह काफी गौरव की बात है कि छात्राएं अपना दम दिखाने के लिए क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगी। यूपीसीए भी जिले की टीम पर निगाह बनाए हुए हैं। उम्मीद है कि कानपुर के लिए कई खिलाड़ियों का चयन हो जाएगा। - आनंद पाठक, सचिव शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed