फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Today 10,512 candidates will appear for the exam in two shifts

Shahjahanpur News: आज दो पालियों में 10,512 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 30 Aug 2024 04:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Today 10,512 candidates will appear for the exam in two shifts

विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा शुक्रवार को जनपद के 12 केंद्रों पर होगी। इस दौरान सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ प्रशासन की ओर से तैनात केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद रहेंगे। दोनों पालियों में 10,512 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जाएगी।
पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जिसमें 5,256 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी, जिसमें 5,256 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी 12 केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों के रुकने के लिए नगर निगम के आश्रय स्थलों में व्यवस्था की है।
विज्ञापन

साथ ही होटलों पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था देखने के लिए ट्रैफिक सीओ को लगाया गया है। अभ्यर्थियों के आने-जाने के लिए रोडवेज बस में निशुल्क व्यवस्था की गई है। एडीएम प्रशासन व नोडल अधिकारी पुलिस भर्ती परीक्षा संजय कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों की ड्यूटी सभी 12 केंद्रों पर लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed