{"_id":"66c7cac2acae77802008c9dc","slug":"today-10512-candidates-will-appear-for-police-recruitment-exam-in-two-shifts-at-12-centers-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-125497-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज 12 केंद्रों पर 10, 512 अभ्यर्थी दो पालियों में देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज 12 केंद्रों पर 10, 512 अभ्यर्थी दो पालियों में देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा
Fri, 23 Aug 2024 05:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर सीट पाने के लिए बस में चढ़ने का प्रयास करते अभ्यर्थी। संवाद
शाहजहांपुर। जिले में शुक्रवार को 12 केंद्रों पर दो पालियों में 10,512 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में बैठेंगे। प्रत्येक पाली में 5,256 अभ्यर्थी होंगे। किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त को होगी। कुल 52,575 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
निर्धारित किए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। जिन केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या 504 से अधिक है, उन पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जिला प्रशासन की ओर से नामित सहायक केंद्र व्यवस्थापक को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों के आवागमन, ठहरने, उनके द्वारा भोजन एवं पेय सामग्री के सेवन आदि के लिए परीक्षा केंद्रों के आस-पास रुकने वाले स्थानों होटलों, धर्मशालाओं, नगर निगम के आश्रय स्थलों में, रेलवे स्टेशनों, बस स्टापों आदि पर स्थानों पर निर्धारित शुल्क की लिस्ट चस्पा कर दी गई है।
परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ एवं अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आईटी गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित है। वहीं, पुलिस भर्ती परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, जीएफ कॉलेज ब्लॉक एक व दो, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज, स्वामी शुकदेवानंद डिग्री कॉलेज, एलबीजेपी इंटर कॉलेज, तिलहर।
परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा से पहले मजिस्ट्रेट और पुलिस की निगरानी में प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरों परीक्षा की निगरानी की जाएगी।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन, नोडल अधिकारी पुलिस भर्ती परीक्षा
सीओ ने लिया केंद्र का जायजा
तिलहर। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तिलहर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर पांच दिनों में 4800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ प्रयांक जैन थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संवाद