फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   To save the market from traffic jam, mobile bike policemen will be deployed at six places

Shahjahanpur News: बाजार को जाम से बचाने केे लिए छह स्थानों पर लगेगी मोबाइल बाइक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी

Fri, 07 Mar 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
To save the market from traffic jam, mobile bike policemen will be deployed at six places
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर जाम से बचाव के लिए लगाए बैरियर। संवाद
शाहजहांपुर। होली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जाम से बचाने के लिए छह स्थानों को चिह्नित कर लिया। यहां पर मोबाइल ड्यूटी लगाकर जाम से बचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे। दूसरी ओर रोडवेज बस अड्डे पर जाम से बचाव को बैरियर लगाकर दो लेन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

14 मार्च को होली के त्योहार को देखते हुए बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। आने वाले दिनों में ग्रामीण इलाके से खरीदार आना शुरू हो जाएंगे। भीड़ को देखते हुए लोगों को जाम से बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। वर्तमान में 19 स्थानों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी रहती है। भीड़ बढ़ने पर जाम से बचाने के लिए बृहस्पतिवार को सीओ यातायात संजय कुमार ने यातायात पुलिस के साथ व्यवस्था देखी। उसके बाद त्योहार पर छह स्थानों पर मोबाइल ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक मोबाइल ड्यूटी पर दो सिपाही तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त एकल मार्ग व्यवस्था को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि सड़कों पर वाहन खड़े कर खरीदारी करने जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल ड्यूटी पर तैनात सिपाही भ्रमण कर जाम से निजात दिलाएंगे। बहादुरगंज में एकल मार्ग व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
इन स्थानों पर अतिरिक्त रहेगी ड्यूटी
-बाबा वनखंडी नाथ मंदिर सीतापुर आंख अस्पताल के पास।
-बांसमंडी से केरूगंज तक मोबाइल ड्यूटी रहेगी।
-अशफाक नगर तिराहे से निगोही रोड और स्टेशन तक।
-लाल इमली चौराहा से पंखी तिराहे तक ड्यूटी रहेगी।
-बाबा विश्वनाथ मंदिर से कचहरी मोड़ तक।
-कवि तिराहे पर भी पुलिस तैनात रहेगी
---------
इतना है फोर्स
09 टीएसआई
21 हेड कांस्टेबल
18 महिला कांस्टेबल
03 महिला कांस्टेबल भी शामिल।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed