फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   To collect cane payment arrears,farmer protest,bku leader

बकाया गन्ना भुगतान पाने को भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
To collect cane payment arrears,farmer protest,bku leader
शाहजहांपुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में मंगलवार को मासिक पंचायत कर प्रदर्शन करते भारतीय - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट से जुड़े पदाधिकारियों ने मंगलवार को किसानों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में प्रदर्शन कर जनपद की चीनी मिलों पर बकाया पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग दोहराई। मासिक पंचायत में यूनियन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल समेत अन्य वक्ताओं ने धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का वर्चस्व खत्म करने सहित किसान हित की अन्य कई मांगें प्रमुखता से उठाईं। बाद में मांगों के संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन देने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष धालीवाल ने कहा कि सरकार गन्ना को नगदी फसल के तौर पर प्रचारित करती है, लेकिन शासन की उदासीनता और अधिकारियों की लापरवाही से गन्ना की खेती करना अब घाटे का सौदा साबित होने लगा है। इस दौरान डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन का प्रारूप तैयार किया गया।
विज्ञापन

इसमें बजाज ग्रुप की मकसूदापुर मिल पर पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने, सड़क दुर्घटनाओं समेत फसलों का नुकसान रोकने के लिए आवारा पशुओं को पकड़कर पशु आश्रय स्थल भिजवाने, बंडा गांव में शमशान भूमि से अवैध कब्जा हटाकर वहां पक्का शेड निर्मित कराने, हथौड़ा गांव में खेतो की ओर जाने वाले रास्ते पर कब्जा करने को खड़ी की गई दीवार हटाने आदि मांगों का उल्लेख है। पंचायत और प्रदर्शन में कप्तान सिंह यादव, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, माधुरी कुशवाहा, प्रेमवती, गुरमेल सिंह, वीरेंद्र शर्मा, महेेश सिंह, वीरपाल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed