फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   To be vulnerable to truck cyclist killed

ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Sat, 30 Jan 2016 12:30 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 30 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

तिलहर क्षेत्र के गांव गुलाम खेड़ा निवासी राकेश कुमार का 20 वर्षीय बेटा प्रदीप कुमार शहर में साइकिल से बाजार करने आया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे घर वापस लौटते समय नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भिजवाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। घटना की खबर से मृतक के घर में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मारपीट, लूट का आरोप
शाहजहांपुर(ब्यूरो)। थाना आरसी मिशन क्षेत्र में बरामद हुई दो किशोरियों के पिता से शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल में एक युवक भिड़ गया। किशोरी के पिता ने युवक की पिटाई कर दी। युवक ने लूट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर में रहने वाले रामू शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदने आए थे, तभी कुछ लोगों ने घेरकर उनकी पिटाई कर दी और 18 हजार रुपये नगदी और मोबाइल लूट लिया। तहरीर मिलने बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


फोटो - 17 में है।
नो पार्किंग खड़े वाहनों को का हुआ चालान
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को थाना सदर बाजार से लेकर अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े तीन वाहनों को के्रन से खींचकर पुलिस लाइंस पहुंचा और 12 वाहनों का चालन किया। टीएसआई मोहम्मद इश्यिात ने दोपहर करीब तीन बजे क्रेन से साथ नो पार्किंग में खड़े वाहनों को ठटाने के लिए अभियान शुरू किया। 12 वाहनों को क्रेन से हटाया जा रहा था, तभी उनके मालिक आ गए। सभी का एक-एक हजार का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed