{"_id":"6138f5db8ebc3e7d14331b92","slug":"to-avenge-his-brother-death-two-people-shot-the-history-sheeter-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: भाई की मौत का बदला लेने के लिए दो लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, हत्यारे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: भाई की मौत का बदला लेने के लिए दो लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, हत्यारे फरार
Wed, 08 Sep 2021 11:11 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:11 PM IST
सार
आरोपी युवकों की पहचान बच्चू और बब्बू के रूप में हुई है। बच्चू के भाई अंशुमान सक्सेना की 2003 में वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें कई अन्य लोगों समेत नारायण नामजद किया गया था। संभवता इसी का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो लोगों ने हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे भाई की हत्या का बदला लेना सामने आ रहा है। आरोपी घर से भाग गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन
लोधीपुर कॉलोनी का रहने वाला नारायण कश्यप (38) चौक मंडी की मछली मार्केट में ठेके का काम करता था। वह पत्नी और बच्चे के साथ लोधीपुर स्थित अपने मकान में रहता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह किसी काम से चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जई गया था। यहां पर वह कमला नर्सिंग होम के सामने गली के मुहाने पर खड़ा था। तभी दो युवक वहां पहुंचे और तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक बार-बार तमंचा लोड कर गोली मारते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
नारायण पर पांच-छह गोलियां दागने के बाद युवक आराम से वहां से पैदल ही निकल गए। नारायण वहीं पर गिरकर तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चौक कोतवाली की पुलिस ने ऑटो से घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पत्नी और मां रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गईं। शहर के बीच में गोली मारकर हत्या की सूचना पर एसपी एस आनंद, सीओ सदर प्रवीण यादव, चौक कोतवाल हरपाल सिंह बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें पूरी वारदात सामने आ गई।
आरोपी युवकों की पहचान बच्चू और बब्बू के रूप में हुई है। बच्चू के भाई अंशुमान सक्सेना की 2003 में वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें कई अन्य लोगों समेत नारायण नामजद किया गया था। संभवता इसी का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। नारायण की जेब से तीन कारतूस मिले हैं। माना जा रहा है कि नारायण के पास भी हथियार था जिसे आरोपी ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी घर से भागे हुए हैं।