{"_id":"5f46afd78ebc3e873f79dcd0","slug":"tiger-shahjahanpur-news-bly417598938","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौहंगापुर जंगल पहुंची वन विभाग की टीम, चार और कैमरे लगवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौहंगापुर जंगल पहुंची वन विभाग की टीम, चार और कैमरे लगवाए
विज्ञापन
खुटार। बाघ की निगरानी में लापरवाही से संबंधित खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद वनकर्मी बुधवार को लौहंगापुर जंगल में पहुंचे और बाघ पर निगाह रखने के लिए चार और कैमरे लगवाए।
गौरतलब है कि खुटार रेंज की सिहुरा बीट के लौहंगापुर जंगल, लौहंगापुर, पुनौती गांवों के आसपास बाघ देखे जाने पर किसानों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी थी। सोमवार को डीएफओ आदर्श कुमार खुद मौके पर पहुंचे थे और किसानों से बात करने के बाद जंगल में बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कैमरे लगवाए थे। इस दौरान किसानों को जंगल नहीं जाने और खेतों में एक साथ काम करने की सलाह भी दी गई थी। मंगलवार को वनकर्मियों ने जंगल में रोड के किनारे बाघ बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगा दिया था, इसके बाद कोई अधिकारी बाघ की लोकेशन जानने और किसानों की सुध लेने नहीं पहुंचा था, इसको लेकर किसानों में रोष था। अमर उजाला ने 26 अगस्त के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लिया तो बुधवार को वनकर्मी जंगल पहुंचे और बाघ की लोकेशन जानने के लिए चार और कैमरे लगाए गए। इसके बाद जंगल में पटाखे भी दागे गए। वनकर्मियों ने जंगल के आसपास फार्म और गांवों में जाकर लोगों को सुरक्षा के लिए जागरूक भी किया।