फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three youths from Maharashtra's Nashik and Delhi sent to district hospital for examination

महाराष्ट्र के नासिक और दिल्ली से आए तीन युवकों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा

Thu, 23 Apr 2020 07:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Three youths from Maharashtra's Nashik and Delhi sent to district hospital for examination
तिलहर। लॉकडाउन के बावजूद महाराष्ट्र, दिल्ली आदि स्थानों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र के नासिक से आए कपड़ा व्यापारी और दिल्ली के सीलमपुर से आए दो युवकों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों से आए 10 लोगों की स्क्रीनिंग कर उन्हें घरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक से आए कपड़ा व्यापारी सहित दिल्ली के सीलमपुर में सिलाई का काम करने वाले दो युवकों की सीएचसी पर स्क्रीनिंग के बाद तीनों को एंबुलेंस से जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। नासिक से आए युवक ने बताया कि वह नासिक में कपड़े की दुकान चलाता था लेकिन नासिक हॉटस्पॉट बनने से सारा कारोबार ठप हो गया है। रोजी-रोटी पर संकट आया तो वह तीन दिन पहले नासिक से पैदल ही चल दिया। लिफ्ट लेते हुए वह बुधवार सुबह तिलहर पहुंचा। उसने बताया कि यहां के बहुत सारे लोग अभी वहां फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही दिल्ली के सीलमपुर में सिलाई का काम करने वाले दो युवक भी काम बंद होने के चलते बुधवार को यहां पहुंचे। यह कार वे लोग नौ हजार रुपये में किराए पर करके लाए थे। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि इनके अतिरिक्त रामपुर, मिलक, हरिद्वार आदि स्थानों से 10 लोग अन्य यहां पहुंचे हैं। सभी जांच में ठीक पाए गए हैं। उनको घरों पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से आए छह को जांच के लिए भेजा जिला अस्पताल
जैतीपुर। लॉकडाउन के बावजूद दिल्ली, राजस्थान व अन्य प्रदेशों से आने वालों का सिलसिला अभी नहीं थमा है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लईक अहमद अंसारी ने बताया कि बुधवार को दूसरे राज्यों से आने वाले छह लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य राज्यों से आए हुए 18 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। रेफर किए गए व्यक्तियों में एक व्यक्ति चंडीगढ़ से आया है। तीन अलवर, राजस्थान और दो फरीदाबाद, हरियाणा से आए हैं। किसी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed