फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three year old innocent playing game in mobile dies after falling from roof

मोबाइल पर गेम खेल रहे तीन साल के मासूम की छत से गिरने से मौत

Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three year old innocent playing game in mobile dies after falling from roof
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मोहल्ला गांधीनगर निवासी अनमोल का तीन साल का बेटा अभी बृहस्पतिवार रात मोबाइल में गेम खेलते समय छत से गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अनमोल किराना कारोबारी हैं। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे उनका तीन वर्षीय इकलौता बेटा अभी पापा से मोबाइल लेकर पड़ोस के एक बच्चे के साथ मकान की दूसरी मंजिल की छत पर चला गया, परिजन नीचे थे। छत पर कम ऊंचाई की बाउंड्रीवॉल है। अभी मोबाइल पर गेम खेल रहा था। गेम खेलते-खेलते वह छत पर टहल रहा था। तभी वह छत से गली में गिर गया। सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बच्चे को उठाकर परिजन पहले एक स्थानीय डॉक्टर के यहां गए। यहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजन तुरंत उसे फर्रुखाबाद जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अभी अपने पिता अनमोल और मां मानसी की इकलौती संतान था। उसकी मौत से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed