{"_id":"599096424f1c1bb03c8b49cd","slug":"three-women-die-from-snake-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से तीन महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से तीन महिलाओं की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्पदंश से 24 घंटे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। दो महिलाओं ने बंडा के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि एक की खुटार में मौत हो गई।
बंडा के गांव पिपरा जप्ती निवासी लालबहादुर की 35 वर्षीय पत्नी मीना देवी शनिवार को घर में पुराने कपड़े तह कर रही थीं, तभी कपड़ों में छिपे बैठे सांप ने उन्हें काट लिया। परिवार के लोग मीना देवी को बंडा के सरकारी अस्पताल लाए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इधर, बिलसंडा के गांव महमूदपुर निवासी कृष्णपाल की 27 वर्षीय पत्नी बेलावती छप्पर में कुछ तलाश रही थीं तो छप्पर में छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। बेलावती को भी बंडा के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बेलावती और मीना की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, खुटार के गांव कुइयां निवासी देवनरायन की पत्नी 35 वर्षीय उर्मिला देवी को घर में काम करते समय सांप ने काट लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग उन्हें झाड़ फूंक कराने वालों के पास ले गए। इस दौरान उर्मिला देवी की मौत हो गई।