फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three-tier security ring Rahul Gandhi will be in

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे  में रहेंगे राहुल गांधी

Sat, 24 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three-tier security ring Rahul Gandhi will be in
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे  में रहेंगे राहुल गांधी - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान में 27 सितंबर को होने वाली राहुल गांधी की खाट सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसपीजी की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था परखने और व्यवस्थाएं को सुचारू करने के  लिए जिला मुख्यालय पर डेरा डाल दिया है। प्रशांत किशोर की टीम के सदस्य भी खाट सभा को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं।
विज्ञापन

एसपीजी के एआईजी अनीस सिरोही ने टीम के साथ और एसीआईबी के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को खाट सभा स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अनीस सिरोही ने खाट सभा में आने वाले लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था के बाबत जानकारी ली तो बताया गया कि पानी की व्यवस्था सभास्थल से बाहर रहेगी। इस पर उन्होंने कहा कि लोगों के बार-बार बाहर जाने से सुरक्षाकर्मियों को चेकिंग में समस्या का सामना करना पड़ेगा, इस कारण पानी की व्यवस्था सभास्थल पर ही एक कोने में की जाए। अपनी टीम के साथ आए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने भी टीम को सभा की बाबत सुझाव दिए। एसपीजी टीम ने एसडीएम जयपाल सिंह, सीओ अरूण कुमार और कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह से भी मंत्रणा की। 
विज्ञापन

अभेद्य रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
पुवायां। राहुल गांधी 27 सितंबर को दोपहर बाद मोहम्मदी से पुवायां की सीमा में प्रवेश करेंगे। शाहजहांपुर जनपद के प्रथम गांव मुकीमपुर से पुवायां तिराहे और इसके बाद इंटर कालेज मैदान तक प्रत्येक चौराहे, तिराहे और मोड़ पर पुलिस मौजूद रहेगी। खाटसभा के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष निगोही को प्रस्थान करेंगे। निगोही रोड पर भी यही सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा खाटसभा में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। यहां पहला घेरा और मंच 20 वर्ग फिट, एसके बाद 40-40 फिट के दो घेरे और मंच रहेगा। 20 फिट के घेरे में एसपीजी के अलावा आठ सुरक्षाकर्मी, इसके बाद वाले 40 फिट के घेरे में 50 सुरक्षाकर्मी और अंतिम घेरे में सौ सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। सभा स्थल के आसपास के घरों की छत पर पुलिस मौजूद रहेगी और घरों में परिवार के ही लोग रहेंगे, कोई भी बाहरी ेव्यक्ति घरों में नहीं रूक सकेगा। कांग्रेस के सौ वालंटियर्स भी खाटसभा की व्यवस्थाएं संभालेंगे। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, कई थानों की फोर्स और पीएसी भी मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय सिर्फकांग्रेस का: जितिन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने शनिवार को पुवायां स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर राहुल गांधी की खाटसभा की सफलता की रणनीति तय की।
जितिन प्रसाद ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। कार्यकर्ता 27 साल यूपी बेहाल के बारे में गांव गांव जाकर लोगों को जानकारी दें। बूथ स्तर की टीम की आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है। राहुल गांधी की खाट सभा के लिए जितिन प्रसाद की कार्यकर्ताओं से मंत्रणा हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि खाट सभा के लिए समय बेहद कम है। लोगों को सभा की जानकारी नहीं है। इस पर जितिन प्रसाद ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक प्रचार वाहन क्षेत्र में भेजे गए हैं, जो गांव गांव जाकर खाटसभा का प्रचार करेंगे। 

खाटसभा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी पर भी चर्चा की गई और महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई कि कार्यक्रम में अधिक संख्या में महिलाओं का प्रतिभाग होना चाहिए। यह भी तय हुआ कि मोहम्मदी रोड पर गांव इमलिया में रोहित सिंह के नेतृत्व में तमाम युवा कार्यकर्ता बाइक लेकर मौजूद रहेंगे और राहुल गांधा का स्वागत कर सभास्थल तक लाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, उपेंद्र पाल, विश्वदीप अवस्थी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed