UP News: शाहजहांपुर में छह करोड़ रुपये की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो झारखंड के रहने वाले
शाहजहांपुर में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे तीन किलो अफीम बरामद हुई है। जून माह में अब तक 13 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनसे कुल 20 करोड़ 30 लाख रुपये की अफीम बरामद होने का दावा किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड से अफीम की खेप लेकर पंजाब-हरियाणा जा रहे तीन तस्करों को शाहजहांपुर में एसओजी व थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने दबोच लिया। अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों की कार से छह किलो अफीम बरामद हुई है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये होने का दावा किया गया है।
बुधवार की रात तस्करों के गुजरने की सूचना पर सेहरामऊ दक्षिणी के प्रभारी रोहित सिंह व एसओजी प्रभारी आरपी सिंह ने बादशाहनगर चौराहे के पास टीमों को सक्रिय कर दिया। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। इसमें छह किलो अफीम बरामद हुई। कार सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
ये तस्कर हुए गिरफ्तार
एसपी एस. आनंद ने बताया कि पुलिस टीम ने मदनापुर के अकबरपुर तिरिया निवासी ब्रजेश वर्मा, झारखंड राज्य के जिला चतरा के थाना टंडवा क्षेत्र के निवासी राहुल कुमार व इसी राज्य के जिला लातेहार के थाना बालूमाथ क्षेत्र निवासी गुलाब कुमार के पास से छह किलो अफीम को बरामद किया है।
ये भी पढ़ें- कृष्ण भक्त शहनाज की कहानी: पूजा करने पर शौहर ने दिया तलाक, पवन ने थामा हाथ; हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे
तस्कर झारखंड के घने जंगलों से सस्ते में अफीम को खरीदकर हरियाणा व पंजाब में ऊंची कीमत पर बेचते थे। झारखंड से राहुल व गुलाब अफीम लाकर ब्रजेश को देते थे। यहां से आगे की सप्लाई भेजी जाती थी। सेहरामऊ में चहल-पहल कम रहने के कारण सौदेबाजी के लिए यहां आए थे।
जून माह में 20 करोड़ की अफीम बरामद
जून में अभी तक 13 मादक पदार्थ तस्करों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके पास से 20 किलो 300 ग्राम अफीम भी बरामद की गई, जिनके अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ 30 लाख रुपये की होने का दावा किया गया। एसपी एस.आनंद के निर्देशन में जिले की पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क को भेदने की कोशिश की है। जून माह में जलालाबाद, कोतवाली, एसओजी व सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य किया।ये भी पढ़ें- Shahjahanpur: नहीं सह पाई पति की मौत का सदमा... 11वें दिन पत्नी ने भी तोड़ा दम; एक साल पहले हुई थी शादी
एसपी एस.आनंद ने बताया कि एसओजी व रामचंद्र मिशन पुलिस ने ढाई किलो अफीम, दो हजार की नकदी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। रोजा में दो, खुटार में एक, जलालाबाद में तीन, कोतवाली में एक, सेहरामऊ में तीन तस्करों को दबोचा। इस माह में 13 आरोपियों के पास से तीन बाइकें, दो लग्जरी कार व 7840 रुपये बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।