फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   three satsangis killed and 20 injured as pickup overturned on National Highway in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में सड़क हादसा: हाईवे पर गोवंश आने से पलटा पिकअप वाहन, तीन सत्संगियों की मौत, 17 घायल

Sun, 18 Aug 2024 03:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Aug 2024 03:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रविवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रविवार को हादसा हो गया। गोवंश को बचाने के प्रयास में नियंत्रित हुआ पिकअप वाहन पलट गया। इससे पिकअप में सवार 20 सत्संगी घायल हो गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। 

विज्ञापन
three satsangis killed and 20 injured as pickup overturned on National Highway in Shahjahanpur
घटनास्थल पर पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास रविवार की सुबह सत्संगियों से भरा पिकअप वाहन गोवंश को बचाने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में 20 सत्संगी घायल हो गए। इनमें तीन सत्संगियों की उपचार के दौरान मौत हो गई।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर से सीतापुर के नैमिषारण्य में होने वाले बाबा जयगुरु देव के सत्संग में शामिल होने के लिए सत्संगी पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। मुजफ्फरनगर से पिकअप रात नौ बजे चली थी। सुबह करीब छह बजे टोल प्लाजा के पास गोवंश को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान तीन घायलों की मौत 
हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में 20 सत्संगी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोरप्पा के बिहारगढ़ निवासी राधेश्याम (50) ने दम तोड़ दिया। 

इनके साथी लक्सर के गोविंदगढ़ निवासी विष्णु (80) और कलसिया गांव निवासी नेत्रपाल को बरेली रेफर किया गया। इन दोनों की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में बिहारगढ़ के मोरहना गांव निवासी मंगल का उपचार चल रहा है। बाकी को मामूली चोटें आने के चलते छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed