{"_id":"67d1e2cf001160fa4f099daf","slug":"three-road-accidents-in-puwaiyan-one-youth-died-seven-people-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-139492-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में तीन सड़क हादसे... एक युवक की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में तीन सड़क हादसे... एक युवक की मौत, सात लोग घायल
Thu, 13 Mar 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के गांव सिमरा महिपत के विवन का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां। कस्बा क्षेत्र में तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पीलीभीत के युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं। दो घायलों को निजी अस्पताल में और पांच को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी चमन कुमार अपने साथी राहुल के साथ बाइक से पुवायां के गांव कटका में रिश्तेदार के घर आए थे। शाम को दोनों घर लाैट रहे थे। पुवायां के गांव कलक्टरगंज निवासी शोभित अपने भाई मोहित और मामा पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव सिमरा महिपत निवासी 22 वर्षीय विवन कुमार के साथ बाइक से पुवायां से घर की ओर जा रहे थे।
बाइक विवन चला रहे थे। जेबा पुवायां मार्ग पर गांव चौसेड़ा के पास चमन और विवन की बाइकें टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी पाकर परिजनों ने शोभित और मोहित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि चमन, राहुल और विवन को 108 सेवा की एंबुलेंस से सीएचसी में लेकर आए। डॉक्टर ने विवन को मृत घोषित कर दिया। चमन और राहुल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी पाकर विवन के भाई सुनील, रक्षपाल, राहुल, बहन अनीता देवी सीएचसी पहुंचे और भाई के शव को देखकर बिलख उठे। विवन की शादी नहीं हुई थी। होली के पर्व पर विवन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।
दूसरी घटना में लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया परवस्तनगर निवासी 45 वर्षीय छुटकुन्नू बाइक से सिंधौली के गांव रखिया बुजुर्ग गए थे। वापस घर जाते समय गांव महुआ पाठक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से वह गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
सूचना पर एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया। बाद में उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तीसरी घटना में पुवायां के गांव बिलसड़ी बुजुर्ग निवासी रामसरन अपने साथी लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव भूड़ा पिपरी निवासी राजेश कुमार के साथ बाइक से कहीं गए थे। पुवायां निगोही मार्ग पर गांव जठियापुर बुजुर्ग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से दोनों लोग घायल हो गए।