फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   three people killed due to car collides with container in shahjahanpur

शाहजहांपुर में भीषण हादसा: कंटेनर से टकराई बरातियों से भरी कार, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Tue, 05 Mar 2024 04:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Mar 2024 04:48 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सोमवार रात बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
three people killed due to car collides with container in shahjahanpur
स्ट्रेचर पर घायल को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर नौगवां मुबाकरिकपुर गांव से आगे गैस एजेंसी के सामने बरातियों से भरी बोलेरो कार से कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

 
कलान थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला नगर मढैया निवासी जीवन माथुर की बरात मदनापुर गई थी। सोमवार रात में कार्यक्रम के बाद बोलेरो में सवार होकर बराती लौट रहे थे। रात करीब एक बजे बोलेरो की टक्कर कंटेनर से हो गई। 
विज्ञापन

हादसे में रामदीन (72) निवासी लक्ष्मनपुर, नेता (40) निवासी अब्दुल्लानगर मढै़या थाना कलान व रजनीश (27) निवासी भौरा नगला थाना मिर्जापुर की मौके पर मौत हो गई। रमेश (55) निवासी लक्ष्मनपुर, रवित (24), प्रेमपाल (45) व सीलचंद्र (42) निवासी अब्दुल्ला नगर मढैया थाना कलान गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायल रमेश की हालत चिंताजनक होने के चलते सैफई  मेडिकल कॉलेज मैनपुरी में भर्ती कराया गया। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालकर घायलों को उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed