फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three more festival special trains will be halted in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में तीन और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का होगा ठहराव

Sun, 18 Oct 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three more festival special trains will be halted in Shahjahanpur
शाहजहांपुर। त्योहारों पर घर आने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने 24 अक्तूबर से कुछ और स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से तीन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर भी होगा।
विज्ञापन

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। नवरात्र के बाद दशहरा और फिर दिवाली, छठ पूजा और ईद मिलाद उल नवी आदि त्योहार हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने कुछ और स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में मुरादाबाद मंडल की सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन होगा। इसमें तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर भी रहेगा। इन ट्रेनों में 05115/16 दिल्ली-छपरा-दिल्ली, 02587/88 गोरखपुर-जम्मूतवी-गोरखपुर और 05097/98 भागलपुर-जम्मूतवी-भागलपुर ट्रेन शामिल है। त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक रहेगा। वर्तमान में सात ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर में हो रहा है, जो कि लॉकडाउन के बाद स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाई गईं। त्योहार नजदीक होने के कारण अब इन सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल हो गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में त्योहारों पर अपने घर आने व जाने वालों के लिए ट्रेेन की बजाय दूसरे साधनों का उपयोग करने का ही विकल्प बचा था। रेलवे स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से त्योहार पर घर आने के लिए यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इन ट्रेनों के अलावा बाघ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 अक्तूबर से होगा, जो 30 नवंबर तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed