{"_id":"6a25551055a5fb97dc04126d","slug":"three-laborers-suffered-electric-shock-at-karni-sena-event-in-shahjahanpur-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: करंट से तीन मजदूर झुलसे, करणी सेना के कार्यक्रम में हुआ हादसा; मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: करंट से तीन मजदूर झुलसे, करणी सेना के कार्यक्रम में हुआ हादसा; मची अफरातफरी
Sun, 07 Jun 2026 04:55 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:55 PM IST
सार
शाहजहांपुर में रविवार को करणी सेना के कार्यक्रम में टेंट लगा रहे तीन मजदूर करंट लगने से झुलस गए। तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पीड़ित मजदूर
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के अंटा सड़क स्थित अटल सभागार में रविवार को करणी सेना के एक कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। खाना बनाते समय करंट लगने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह घटना करणी सेना के दोपहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू सहित कई प्रांतीय नेता और जिले भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
सभागार परिसर में टेंट लगाने के दौरान लोहे का पाइप बिजली के तार से छू गया। इससे पूरे परिसर में करंट फैल गया। इससे तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन