{"_id":"5e4aeeaf8ebc3ef2bf1f3d33","slug":"three-io-change-murder-case-not-open-shahjahanpur-news-bly3963268187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विवेचक बदले, पर नहीं खुल सका हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विवेचक बदले, पर नहीं खुल सका हत्या का राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पिछले वर्ष पहले होली पर्व पर जिस युवक का शव खन्नौत नदी से बरामद किया गया था। उसकी हत्या का राज अभी तक नहीं खुल पाया है। इस दौरान मामले की विवेचना रोजा, क्राइम ब्रांच और सीओ सिटी द्वारा की गई लेकिन हत्या के राज से पर्दा नहीं उठ पाया। पीड़ित परिवार ने एक बार फिर एसपी से मिलकर मामले की विवेचना किसी सक्षम अधिकारी से कराए जाने की मांग की है।
थाना रोजा क्षेत्र के मोहल्ला लोदीपुर निवासी बीना पत्नी सुरेश कुमार ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि पिछले वर्ष होली वाले दिन उनके बेटे रवि को मोहल्ले के ही राहुल रंग खेलने के बहाने घर से बुला ले गया था। इसके बाद राहुल अपने साथी फैक्टरी स्टेट कॉलोनी निवासी दिवाकर के साथ उनके बेटे रवि को खन्नौत नदी पर नहाने के बहाने बुला ले गया। आरोप है कि वहां दोनों ने मिलकर रवि को खन्नौत नदी में धक्का देकर गिरा दिया। उसके बेटे को तैरना नहीं आता था। इसलिए उनका बेटा नदी में डूबने लगा, इसके बाद दोनों लोग मौके से भाग गए। पीड़ित महिला ने बताया कि उनकी ओर से 11 अप्रैल को एसपी के आदेश पर रोजा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों को थाने पकड़ कर ले गई लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। महिला ने बताया कि घटना के समय राहुल और दिवाकर के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे। यदि पुलिस कड़ाई से आरोपियों से पूछताछ करे तो हत्या का राज खुल सकता है। पीड़िता ने बताया कि मामले की जांच रोजा पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, सीओ सिटी कर चुके हैं लेकिन पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों को बचाने में लगी है। पीड़ित महिला ने एक बार फिर एसपी को पत्र देकर सक्षम अधिकारी से मामले की जांच कराकर हत्या की घटना का खुलासा कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
संपत्ति विवाद को लेकर चल रही है रंजिश
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका विवाद संपत्ति बंटवारे को लेकर कुछ लोगों से चल रहा है। उसे पूरी तरह से अंदेशा है कि उन्हीं लोगों ने राहुल और दिवाकर के जरिये उसके बेटे की हत्या करवाई है। महिला ने बताया कि उसके बेटे का शव जब नदी से निकाला गया था, तो वह जूते-मौजे पहने हुए था। जाहिर है कि वह नहाने के लिए नदी में नहीं कूदा होगा।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान पता चला है कि नामजद किए गए दिवाकर और राहुल की मौजूदगी वहां नहीं पाई गई। रवि की मौत पोस्टमार्टम में डूबने से आई है। मामले की जांच रोजा पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, सीओ सिटी भी कर चुके हैं। हत्यारोपियों की मौजूदगी नहीं मिली है।
अशोकपाल, रोजा थानाध्यक्ष