फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three farmers planted paddy in Khutar and Banda

खुटार और बंडा में तीन किसानों ने साठा लगाया,प्रशासन ने नोटिस थमाया

Mon, 28 Mar 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three farmers planted paddy in Khutar and Banda
पुवायां। प्रशासन की ओर से रोक लगाए जाने के बाद भी खुटार और बंडा में तीन किसानों ने साठा धान खेतों में रोप दिया है। शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने जांच के बाद तीनों किसानों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में फसल को नष्ट करने की चेतावनी दी है। अगर किसान स्वयं फसल नष्ट नहीं करते हैं तो तहसील प्रशासन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

साठा धान को तैयार करने में पानी का खर्च ज्यादा होने और भूगर्भ जल का स्तर लगातार नीचे जाने की जानकारी के बाद भविष्य में पानी का संकट देखते हुए प्रशासन ने दो वर्ष से साठा धान लगाने पर रोक लगा रखी है। रोक के बाद भी कुछ किसानों ने साठा धान की पौध रोप दी थी। तहसील प्रशासन के पास साठा धान की पौध डालने की शिकायतें पहुंची तो प्रशासन ने किसानों को पौध नष्ट करने के निर्देश दिए थे, लेकिन किसानों ने अधिकारियों की बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

पौध तैयार होने के बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। खुटार के गांव रौतापुर कलां, बंडा के गांव किशनपुर पड़री और धर्मापुर में तीन किसानों ने साठा धान की रोपाई कर दी है। आसपास के किसानों ने साठा धान रोपे जाने की जानकारी तहसील प्रशासन को दी तो एसडीएम ने लेखपालों को मामले की जांच करके रिपोर्ट तलब की थी। लेखपालों ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। नायब तहसीलदार आशीष सिंह ने बताया कि तीनों किसानों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में साठा धान को नष्ट करने की चेतावनी दी गई है। अगर किसान स्वयं साठा धान नष्ट नहीं करते हैं तो प्रशासन की ओर से किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साठा धान की रोपाई करने का प्रकरण संज्ञान में आया था, जांच में शिकायत सही पाई गई है। अगर किसान खुद साठा धान को नष्ट नहीं करता है तो कडी कार्रवाई की जाएगी। - सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed